कोलकाता। स्वतंत्रता दिवस के दिन पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस के ट्रक से टकराने से 10 लोगों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। ये तीर्थयात्री गंगा सागर से लौट रहे थे। सभी तीर्थयात्री बिहार के बताए जा रहे हैं।
पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक संयुक्त दास ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी हुई एक बस रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। जब बस टकराई तो वह तेज रफ्तार में थी। पलटने के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि बस यात्रियों को गंगा सागर से लेकर लौट रही थी। बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर नाला फेरी घाट पर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि बस में 5 बच्चों सहित 45 यात्री सवार थे। इनमें 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोग घायल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल; NH-719 को फोरलेन करने की भी है मांग
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके



