संजय राउत का दावा: महाराष्ट्र में जल्द मिलेगा तीसरा उपमुख्यमंत्री, मोदी सरकार पर भी सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

संजय राउत का दावा: महाराष्ट्र में जल्द मिलेगा तीसरा उपमुख्यमंत्री, मोदी सरकार पर भी सवाल

शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई के डर से लोग भाजपा का साथ दे रहे हैं। राउत ने कहा, “महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा, जो शिंदे गुट से होगा।”

उद्धव ठाकरे के गुट को कमजोर बताए जाने पर राउत ने पलटवार किया और कहा, “ऐसा कहने वाले अपनी स्थिति पर ध्यान दें। सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन हम मजबूती से खड़े हैं। वे दिल्ली के इशारों पर काम कर रहे हैं।

संजय राउत का दावा: महाराष्ट्र में जल्द मिलेगा तीसरा उपमुख्यमंत्री, मोदी सरकार पर भी सवाल

👉 यह भी पढ़ें:

संजय राउत ने इससे पहले भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा, “मुझे संदेह है कि 2026 के बाद केंद्र सरकार बची रहेगी। मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। केंद्र सरकार अस्थिर हुई तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा।”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) का प्रदर्शन कमजोर रहा, जहां पार्टी ने 36 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 10 सीटें जीतीं। दूसरी ओर, भाजपा ने 132 से अधिक सीटों पर कब्जा किया। महायुति के घटक दलों में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। महाविकास आघाड़ी गठबंधन (कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी, एनसीपी) केवल 46 सीटें ही जीत सका।

राउत ने अपने बयानों के जरिए राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर केंद्र में बदलाव होगा तो महाराष्ट्र में भी इसके असर दिखाई देंगे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।