नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे और हरियाणा अगला सीएम यानी विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार किया था। इसका नतीजा यह निकला कि जिन पांच सीटों पर सीएम यादव ने मोर्चा संभाला, उनमें से चार सीटें भाजपा के खाते में आ गईं। भाजपा ने सीएम को अहीरवाल बेल्ट की जिम्मेदारी दी थी और उसमें वे सफल रहे। भाजपा ने हरियाणा चुनाव में हैट्रिक लगाई है। इस बार के चुनाव में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इस बार भाजपा को 8 सीटों का फायदा हुआ है, जिनमें से चार में सीएम यादव का योगदान है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी



