सीएम यादव ने इंदौर में किया 30 करोड़ की सीवर लाइन परियोजना का भूमिपूजन, बोले- विकास की हर योजना जनता के द्वार तक पहुंचे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सीएम डॉ.मोहन यादव सोमवार को इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। ब्लू लोटस गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अमृत 2.0 योजना के 30 करोड़ रुपए की लागत से 34.235 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि विकास की हर योजना जनता के द्वार तक पहुंचे।

सीएम यादव ने कहा कि इंदौर नगर निगम की यह परियोजना नागरिक सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार सभी वर्गों और समाजों को साथ लेकर समान अवसर और विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सुख और सुविधा पहुंचाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचार को मूर्त रूप देने का प्रयास हमारी हर योजना में झलकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासी समाज और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। कार्यक्रम में विधायक मालिनी गौड़, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, निशांत खरे, सावन सोनकर आदि उपस्थित थे।

छठ महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए।

छठ महोत्सव में शामिल होकर दिया अर्घ्य

सीएम यादव ने विजनगर में आयोजित छठ महोत्सव में शामिल होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य भी दिया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि छठ पूजा में सूर्य उपासना, परिवार के स्वास्थ्य और जीवन के दीर्घायु के संकल्प का प्रतीक है। त्रेता युग से भगवान श्रीराम की लम्बी आयु की कामना से यह छठ पूजा आरम्भ हुई। माताएं–बहनें अपनी आस्था एवं संस्कारों के साथ इस पर्व को मनाती हैं। हमारी मातृशक्ति अपने परिवार के कष्टों को दूर करने और सुख समृद्धि के लिए आनंद के साथ जीवन के कष्टों को सहन करते हुए यह व्रत रखती हैं। मैं इन माता–बहनों को नमन करता हूं।

सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनेंगे

सीएम यादव सोमवार को नंदा नगर स्थित गणेश परिसर में आयोजित मलूक पीठाधीश स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य महाराज की कथा में भी पहुंचे। वहां सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाये जायेंगे। सभी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाये जायेंगे। आगामी दिनों में गीता जयंती भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जायेगी। बीते दिनों राज्य शासन ने विजया दशमी पर उत्साह के साथ शस्त्र पूजन के कार्यक्रम किये दीपोत्सव में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाए गये। इस उत्सव को गौ–संवर्धन के रूप में मनाया। राज्य शासन गौ–पालन को बढ़ावा देने के लिये हर स्तर पर कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई सख्त फटकार

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सख्त फटकार लगाई। अदालत ने भुगतान के लिए अंतिम मौका दिया है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 472 अंक बढ़कर 72,382 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ सेंसेक्स 472 अंक बढ़ा। निफ्टी भी 133 अंक ऊपर बंद हुआ, बाजार में रिकवरी शुरू।

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव से की अपील

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की अपील की है। पत्र में नोटिस वापस लेने की भी मांग शामिल है।

कैंसर इलाज में दवाइयों पर भारी खर्च, कांग्रेस ने केंद्र से सवाल किए

कैंसर इलाज में दवाइयों पर भारी खर्च की समस्या को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से कड़े सवाल किए हैं। पेटेंट कानून और दवा कीमतों पर उठे मुद्दे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हमने मॉडिफाइड फॉर्म-6 को मंजूरी नहीं दी, SIR विवाद बढ़ा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने मॉडिफाइड फॉर्म-6 को मंजूरी नहीं दी है। इससे SIR विवाद और बढ़ गया है। चुनाव आयोग के दावे को कोर्ट ने खारिज किया।

चंडीगढ़ के अजीत करम सिंह स्कूल को बम धमाके की धमकी, पुलिस ने शुरू की तलाशी

चंडीगढ़ के अजीत करम सिंह स्कूल को बम धमाके की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में यातायात तैयारी शुरू, हेलमेट पहनने वालों को गिफ्ट

सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में यातायात तैयारी शुरू हो गई है। हेलमेट पहनने वालों को तुलसी का पौधा भेंट किया जा रहा है।

सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में यातायात व्यवस्था की तैयारी शुरू, हेलमेट पहनने वालों को गिफ्ट

सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। हेलमेट पहनने वालों को विशेष गिफ्ट दिया जा रहा है।

ग्वालियर मेला मैदान में देर रात हत्या, इलाके में मची सनसनी, पुलिस भी दंग

ग्वालियर मेला मैदान में देर रात हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी मची। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

MSME महाकुंभ में 3100 उद्यमियों ने कराया पंजीयन, सांसद लालवानी ने नीति सुधार की बात कही

MSME महाकुंभ में 3100 उद्यमियों ने पंजीयन किया। सांसद लालवानी ने नीति सुधार पर जोर दिया। उद्यम समागम-2026 में उद्योगों को नई दिशा मिली।