गुजरात दौरे पर PM मोदी का वडोदरा में भव्य स्वागत, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने की पुष्पवर्षा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

गुजरात दौरे पर PM मोदी का वडोदरा में भव्य स्वागत, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने की पुष्पवर्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने वडोदरा में रोड शो के साथ की। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया। खास बात यह रही कि रोड शो के दौरान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने प्रधानमंत्री पर पुष्पवर्षा की।

the family of indian army officer colonel sofia qureshi showered flowers on  pm narendra modi - Prabhasakshi latest news in hindi

“प्रधानमंत्री को सामने देखना गर्व का पल” – भाई मोहम्मद संजय कुरैशी

कर्नल सोफिया के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखना बहुत गर्व की बात है। हमारी डिफेंस फोर्स को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सोफिया को यह मौका दिया। महिलाओं के साथ जो अन्याय हुआ, उसका बदला एक महिला ने लिया — इससे बेहतर पल कोई नहीं हो सकता। हमारी औरतें किसी भी मर्द से कम नहीं हैं।”

“अब सोफिया पूरे देश की बहन बन गई है” – बहन शाइना सुन्सारा

सोफिया की जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने भावुक होकर कहा मैं खुद एक महिला हूं और महसूस कर सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को कितना ऊपर उठाया है। सोफिया सिर्फ मेरी बहन नहीं रही, अब वह पूरे देश की बहन बन गई है। यह बेहद प्रोत्साहन देने वाला क्षण है।”

विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

गुजरात की अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरे को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक की बढ़त के साथ 77,185.43 पर और एनएलई निफ्टी 26.45 अंक ऊपर जाकर  24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ।