👉 यह भी पढ़ें:
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
- PM Modi Australia Visit: क्या भारत बनेगा दुनिया का नया भरोसेमंद पार्टनर? ऊर्जा संकट के बीच मेलबर्न से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
- PM Modi Gets Indonesia’s Highest Civilian Award: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna’, भारत के लिए ऐतिहासिक सम्मान
0:00 left
अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के साथ ही उर्वरक दाता बनाने पर भी है.जोर,मोदी
किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने किसानों को लेकर बयान दिया है मोदी ने कहा अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के साथ ही उर्वरक दाता बनाने पर भी सरकार का जोर है गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की गोल्डन जुबली के मौके पर अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण की बात कही पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम किसानों के कल्याण में कोई कोशिश नहीं छोड़ेंगे.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी सरकार का ज़ोर, अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के साथ ही उर्वरक दाता बनाने पर भी है.पीएम ने कहा, हम किसानों को सोलर पंप दे रहे हैं. खेत की मेड़ पर ही छोटे-छोटे सोलर प्लांट लगाने के लिए मदद दे रहे हैं. इसके अलावा गोबर धन योजना के तहत पशुपालकों से गोबर खरीदने की योजना भी बनाई जा रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सहकारिता का दायरा बहुत अधिक बढ़ा रहे हैं. इसके लिए पहली बार हमने केंद्र में अलग से सहकारिता मंत्रालय बनाया है. आज देश के दो लाख से अधिक गांवों में सहकारिता समितियों का निर्माण किया जा रहा है. खेती हो, पशुपालन हो, मछली पालन हो, इन सभी सेक्टर में ये समितियां बनाई जा रही हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मिशन छोटे किसानों को उत्पादक के साथ-साथ कृषि उद्यमी और निर्यातक बनाने का भी है.



