0:00
0:00 left
एनआरआई कोटे से जुड़ी पंजाब सरकार की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एनआरआई कोटे से जुड़ी पंजाब सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है.
इससे पहले पंजाब सरकार के एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एनआरआई कोटे का दायरा बढ़ाने की अधिसूचना को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था.
इस याचिका पर भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई कर रही थी. इस बेंच में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी शामिल थे.
इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एमबीबीएस में प्रवेश के लिए प्रवासी भारतीयों की परिभाषा को व्यापक बनाने वाली पंजाब सरकार की अधिसूचना को रद्द कर दिया था, जिसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.
पंजाब सरकार की अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने एनआरआई उम्मीदवार की व्याख्या को व्यापक बनाते हुए उम्मीदवारों के दूर के रिश्तेदारों जैसे चाचा, चाची, दादा-दादी और चचेरे भाई-बहनों को इसमें शामिल किया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- Rajya Sabha Election 2026: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस! क्या बदल जाएगा मध्य प्रदेश का पूरा सियासी गणित?
- मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, भाजपा की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा
- ईरान का सख्त रुख: पाकिस्तान की मध्यस्थता ठुकराई, युद्ध-विराम की उम्मीदें धुंधली
- शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी पहुंचे एमपी हाईकोर्ट, एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई
- पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, कहा-महिलाओं को नौकरी देने से कतराने लगेंगे लोग



