मोदी राज रामराज्य
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद बैठक के पहले दिन दस साल की मोदी सरकार के शासन की तुलना रामराज्य से की.
_2024217_112729.jpg)
पार्टी ने एक प्रस्ताव में कहा है कि मोदी सरकार का दस साल का शासनकाल रामराज्य की तरह है. ये 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने की राह की ओर ले जाएगा.

प्रस्ताव में कहा गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछला दस साल राम राज्य के आदर्शों को हासिल करने का गवाह रहा है. इस दौरान सबके लिए सुरक्षा, समृद्धि और खुशियों का सफर तय हुआ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने पांच प्रण लिए हैं. देश ने खुद को गुलाम मानसिकता से दूर करने, अपनी विरासत पर गर्व करने, एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प करने, एकता दिखाने और ईमानदारी के साथ नागरिक कर्तव्य निभाने का संकल्प लिया है.



