0:00
0:00 left
जीते हुए उम्मीदवारों को हराया गया,रावलपिंडी कमिश्नर का आरोप,छोड़ा पद
पाकिस्तान में सेना और उसके जुगलबन्द सियासी दलों की मुश्किल काम होती नहीं दिख रही हैं | आम चुनाव में धांधली के नित नए आरोप सामने आ रहे हैं | पाकिस्तान के विवादास्पद चुनावों में जीतने वाले जमीयत-ए-इस्लामी के हाफ़िज़ नईम उर रहमान के धांधली के आरोप और अपनी सीट छोड़ने के ऐलान के बाद अब रावलपिंडी के कमिश्नर लियाकत अली चट्टा ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं | उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश को घेरा है | उन्होंने कहा कि इस धांधली में मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं. उनके आरोपों पर आयोग ने कहा है कि वह इनकी जल्द जांच कराएगा. उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मीडिया से बात करते हुए कमिश्नर ने कहा, मैं शांति से मरना चाहता हूं, मैं उस तरह की जिंदगी नहीं जीना चाहता जो मेरे साथ हो रहा है. इस डिवीजन के 13 एमएलए जिन्हें 70-70 हजार वोट मिले थे, वे हार गए थे, उन्हें नकली मुहर लगाकर हराया गया
![]()
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
उन्होंने कहा, यह मुझे पसंद नहीं आया, इसलिए मैंने अपने पद से, अपनी नौकरी से, हर चीज़ से इस्तीफा दे दिया है. कमिश्नर ने कहा, मैंने जो किया है वह इतना बड़ा अपराध है. मैं खुद को पुलिस के हवाले कर दूंगा. मुझे उसकी कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

इस पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा है कि वह इन आरोपों की जल्द जांच कराएगा. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश काज़ी फैज़ ईसा ने रावलपिंडी डिविजन के उपायुक्त लियाकत अली चट्टा द्वारा आम चुनावों में कथित धांधली से संबंधित आरोपों से इनकार किया है.वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने रावलपिंडी के कमिश्नर लियाकत अली चट्टा के चुनाव में धांधली के आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा के इस्तीफे की मांग की है.




