👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- वंदे मातरम विवाद पर मायावती का बड़ा बयान: ‘राजनीति छोड़कर बेरोजगारी, युवाओं और बाढ़ पर ध्यान दें’
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह देंगे बयान; राहुल गांधी और सरकार आमने-सामने
- Udhayanidhi Stalin Controversy: तृषा के नाम पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी से बवाल, TVK-BJP ने मांगी कार्रवाई; कावेरी विवाद के बीच बढ़ा सियासी घमासान
0:00 left
संसद में ‘डॉगी विवाद’: रेणुका चौधरी के पालतू को लेकर बवाल, BJP ने कार्रवाई की उठाई मांग
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन एक अनोखा और विवादित दृश्य सामने आया। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते के साथ संसद परिसर पहुंचीं, जिसके बाद BJP ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे विशेषाधिकारों का दुरुपयोग बताया और कार्रवाई की मांग की।

मीडिया ने जब रेणुका चौधरी से इस पर सवाल किए, तो उन्होंने हल्के अंदाज में कहा,
“गूंगा जानवर अंदर आ गया तो इसमें क्या तकलीफ है? यह किसी को काटता नहीं है… काटने वाले तो और हैं, संसद के अंदर।”
रेणुका की कार में बैठे कुत्ते की तस्वीरें और वीडियो तुरंत चर्चा का विषय बन गए। उन्होंने आगे कहा कि यह छोटा सा जीव किसी के लिए खतरा नहीं है, और यह मुद्दा अनावश्यक रूप से बढ़ाया जा रहा है।
हालांकि, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि यह सांसदों को मिले विशेषाधिकारों का दुरुपयोग है।
उनके अनुसार, “संसद देश की नीतियों पर चर्चा का स्थल है। यहां पालतू जानवर लाना और फिर इस पर तंज कसना देश को शर्मसार करता है।”
रेणुका चौधरी की टिप्पणी और उनके पालतू के साथ संसद पहुंचने से उत्पन्न इस विवाद ने सत्र के पहले ही दिन राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।



