नेशनल हेराल्ड विवाद: कांग्रेस ने सोनिया–राहुल पर दर्ज FIR को बताया “राजनीतिक साजिश”

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नेशनल हेराल्ड विवाद: कांग्रेस ने सोनिया–राहुल पर दर्ज FIR को बताया “राजनीतिक साजिश”

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ख़िलाफ दर्ज एफआईआर की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है।

Abhishek Manu Singhvi elected to Rajyasabha unopposed - Telugu360

वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
“नेशनल हेराल्ड का मामला दुनिया में इकलौता उदाहरण है जहां एक भी रुपये के लेनदेन या किसी लाभ के बिना मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। इसे दुनिया के अजूबों में गिना जाना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL), जो नेशनल हेराल्ड की पैरेंट कंपनी है, ब्रिटिश शासन के दौरान ही अंग्रेजों के खिलाफ खड़ी रही थी।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने समय-समय पर AJL को लोन दिए, जो बढ़कर करीब 90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

सिंघवी ने कहा कि कंपनी को पुनर्जीवित करने के लिए इस ऋण को इक्विटी में बदला गया और इसके लिए ‘यंग इंडियन’ नाम की कंपनी बनाई गई। इस प्रक्रिया में न तो कोई धनराशि लेनदेन हुई और न ही कोई संपत्ति का हस्तांतरण।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब इस मामले में सरकारी शिकायत है ही नहीं, तो ईडी इसमें कैसे शामिल हो सकती है, क्योंकि कानून के तहत शिकायत सिर्फ़ अधिकृत अधिकारी ही दर्ज कर सकता है।

इसी बीच, रविवार को ईडी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने इस कार्रवाई को झूठा, बेबुनियाद और राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।