बिहार के सीतामढ़ी में अमित शाह का विपक्ष पर निशाना, कहा-मैं बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब लेकर आया हूं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार में थे। इस दौरान उन्होंने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम स्थित मां जानकी मंदिर की आधारशिला रखी। एक सभा को संबोधित करते हुए शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं तो बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब लेकर आया हूं।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने बीते 6 दौरे में 83 हजार करोड़ की सौगात दी है। 2400 करोड़ से सीतामढ़ी में रेल खंड बन रहा है। 1600 करोड़ से नेशनल हाईवे पर 140 किमी लंबे खगड़ियापूर्णिया पथ का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन शुभ है। सालों पहले रामायणकाल में सूखे से परमार्जन के लिए राजा जनक ने सोने का हल चलाया था। यहीं से मां जानकी प्रकट हुईं। बारिश के लिए हल चलाया था। आज मां जानकी ने मंदिर के शिलान्यास के मौके पर बारिश कर आशीर्वाद दिया है। 890 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनेगा, जिसमें 137 करोड़ मंदिर पर और 638 करोड़ परिक्रमा पथ, समेत अन्य सुविधाओं पर खर्च होगा।

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विपक्ष को घेरा

अमित शाह ने लोगों से पूछा कि घुसपैठियों को मतदाता सूची निकाला जाना चाहिए या नहीं? राजद सुप्रीमो को निशाने पर लेते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जब चुनाव आयोग ने सूची बाहर की तो राजद और कांग्रेस के तरफ से कोई आपत्ति नहीं भेजी गई। अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद किसे बचाना चाहते हैं, वो बताएं। जो बांग्लादेश से आकर बिहार के लोगों की नौकरी खा जाते हैं, उन्हें बचाना चाहते हैं। अमित शाह ने लोगों को कहा कि लालू एंड कंपनी को आप साफ संदेश दें। गृह मंत्री ने कांग्रेस और लालू यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि संसद में इन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया। लालू एंड कंपनी को मालूम नहीं है कि ये नरेंद्र मोदी और एनडीए की सरकार है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।