अमेरिकी से टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, भारत आने का दिया निमंत्रण

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। अमेरिका से टैरिफ विवाद के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ यूक्रेन में जारी संघर्ष पर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन से संबंधित ताजा घटनाक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद पीएम मोदी ने पुतिन को उनके विस्तार से किए गए आकलन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इसके साथ ही रूसयूक्रेन के संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत के स्थायी रुख को फिर से दोहराया। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारतरूस के संबंधों और द्विपक्षीय एजेंडे में हुई प्रगति की भी समीझा की। दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने को लेकर प्रतिबद्धता को दोहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को इस साल के अंत में होने वाले भारतरूस के वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

वर्तमान परिस्थितियों में अहम बातचीत

दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत इसलिए अहम है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर 50 फीसदी टैरिफ लगाकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ बहुत अच्छी और विस्तृत बातचीत हुई। मैंने यूक्रेन पर नवीनतम घटनाक्रम साझा करने के लिए उनका धन्यवाद किया। हमने अपने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की और भारतरूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मैं इस वर्ष के अंत में भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।