जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका का बड़ा बयान, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति; जानें क्यों बढ़ा विवाद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर कूटनीतिक बयानबाजी  तेज हो गई है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताए जाने के बाद पाकिस्तान ने इस टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी जम्मू-कश्मीर को लेकर अमेरिका के कथित लंबे समय से चले आ रहे रुख के अनुरूप नहीं है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान में अमेरिका की प्रभारी राजदूत नताली बेकर को तलब कर पाकिस्तान ने अपना विरोध दर्ज कराया।

👉 यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित क्षेत्र मानता है और उसके भविष्य को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों तथा कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं का हवाला दिया। पाकिस्तान ने अमेरिका से आग्रह किया कि उसके सार्वजनिक बयान जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर उसके रुख के अनुरूप हों।

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका का बड़ा बयान, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति; जानें क्यों बढ़ा विवाद

अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा?

विवाद उस समय बढ़ा जब सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताते हुए क्षेत्र की खूबसूरती की भी तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए जारी अपनी Travel Advisory की समीक्षा करने पर विचार कर रहा है।

गोर के अनुसार, केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी वजह से अमेरिका इस बात पर विचार कर सकता है कि जम्मू-कश्मीर के लिए जारी यात्रा चेतावनी के स्तर को कम किया जाए।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर बेहद खूबसूरत जगह है और कई अमेरिकी नागरिक यहां आकर इसकी प्राकृतिक सुंदरता तथा उपलब्ध अवसरों को देखना पसंद करेंगे।

भारत-पाकिस्तान के बीच फिर गरमाया मुद्दा

अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी को लेकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब India Pakistan Relations, और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे लगातार अंतरराष्ट्रीय चर्चा में बने हुए हैं।

एक ओर अमेरिका जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और पर्यटन की संभावनाओं पर विचार करता नजर आ रहा है, वहीं पाकिस्तान इस क्षेत्र को लेकर अपने पुराने रुख को दोहरा रहा है।

 अब सवाल यह है…

क्या अमेरिकी राजदूत का जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताना भारत के पक्ष में अमेरिका के बदलते रुख का संकेत है? क्या इससे भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ सकता है?

आप इस पूरे विवाद को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और इस खबर को शेयर करें।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनप) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के लंबे समय तक महासचिव रहे मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर देश के 23वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय संसद में हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेता सेवानिवृत्त कर्नल ओली अहमद को बड़े अंतर से हराया।

जंतर-मंतर पर बल प्रयोग की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी

जंतर-मतर पर नीट यूजी पेपर लीक को हुए प्रदर्शन में बल प्रयोग की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमेटी  गठन किया है। कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा- संघ ने यह तय कर लिया कि वह 1.5 अरब लोगों की सच्चाई जानता है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि देश इस समय एक बड़ी वैचारिक लड़ाई के दौर से गुजर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि किसी एक समूह या व्यक्ति को यह मानने का अधिकार नहीं है कि वह देश की 1.5 अरब आबादी की सच्चाई जानता है। यही आरएसएस के साथ मेरी समस्या है।

लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका दिया है। एक पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। 

वंदे मातरम् विवाद : अमित शाह ने कहा-तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस

वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस और घिरती जा रही है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कल दो ही छंद गाने का फैसला लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस फैसले को देश विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र निधन, सिख विरोधी दंगों में ठहराए गए थे दोषी

एक समय कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उन्हें  1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी ठहराए गया था। वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

गृह निर्माण संस्थाओं को एडीएम की चेतावनी-दो दिन में सारे रिकॉर्ड जमा कराओ, ऑडिट पेंडिग रहने पर लगाया जुर्माना

गृह निर्माण संस्थाओं से परेशान जनता को राहत दिलाने के लिए गुरुवार को कलेक्टर ऑफिस में 13 संस्थाओं की बैठक बुलाई गई थी। इसमें एडीएम नवजीवन विजय पवार ने संस्थाओं के साथ ही सहकारिता विभाग के अधिकारियों को भी चेतावनी दी।

Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार,  सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 20 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 545.29 अंक की बढ़त के साथ 77,454.97 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 134.80 अंक की तेज के साथ 24,213.10 पर कारोबार करता नजर आया।

Monsoon Alert: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश अब आफत बनती जा रही है। बाढ़, जलभराव, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के बीच मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Sugar Price Update: चीनी की कीमतों पर सरकार सख्त, डीलर के लिए 15 दिन की स्टॉक लिमिट

देश में चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ऐसे डीलर के लिए स्टॉक लिमिट तय कर दी है, जो हर महीने 10 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी का इस्तेमाल करते हैं। नए आदेश के तहत ये डीलर अब 15 दिनों से ज्यादा का स्टॉक अपने पास नहीं रख सकेंगे।

Indian Citizenship Rules: अब जिलाधिकारी दे सकेंगे भारतीय नागरिकता, सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकता देने की प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारी (DM) पात्र आवेदकों को पंजीकरण या प्राकृतिककरण के जरिए भारतीय नागरिकता देने के लिए सक्षम होंगे।

Kullu News: मिड-डे मील की खीर खाने के बाद 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच शुरू

बिहार के नालंदा के बाद अब हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से स्कूल में बच्चों की सेहत से जुड़ा चिंताजनक मामला सामने आया है। पतलीकूहल के बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद स्कूल और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Kenya Helicopter Crash: सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर हादसा, 7 लोगों की मौत; 5 अमेरिकी नागरिक शामिल

केन्या के उत्तरी हिस्से में सफारी के दौरान बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच अमेरिकी नागरिक शामिल बताए गए हैं।

नालंदा में मिड-डे मील पर बड़ा सवाल: 34 बच्चे बीमार, प्रिंसिपल सस्पेंड

बिहार के नालंदा जिले से सामने आई मिड-डे मील की लापरवाही ने बच्चों की सुरक्षा और सरकारी स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नूरसराय प्रखंड के परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार को खाना खाने के बाद 34 बच्चे बीमार पड़ गए। इनमें 17 छात्र और 17 छात्राएं शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया।

अखिलेश यादव का बड़ा दावा: सहयोगियों के बिना BJP ‘शून्य’? 2027 से पहले यूपी की सियासत में तेज हुआ घमासान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक बयानबाजी  तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगी दलों पर बड़ा हमला बोला है। उनका दावा है कि BJP की चुनावी ताकत में उसके गठबंधन सहयोगियों की बड़ी भूमिका है।

CWC की बैठक में वंदे मातरम् पर मंथन, दो ही छंद गाएगी कांग्रेस

‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद कांग्रेस ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि पार्टी अपने कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के शुरुआती दो पद ही गाएगी।

IND vs PAK: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया, 16 साल बाद हुई थी टक्कर

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 साल बाद हुई टक्कर एक बार फिर टीम इंडिया के नाम रही। नीदरलैंड्स के अम्स्टेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट के समन बाद भी नहीं हुईं पेश

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की  सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कृष्णानगर की तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने एक शिकायत मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल

दिल्ली के बाहरी इलाके टिकरी कलां में बुधवार को एक CNG पंप पर उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्रक में CNG भरी जा रही थी। इसी दौरान ट्रक में लगे CNG सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।

श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को अपने दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरे के तहत श्रीनगर पहुंचे। अपने पहले आधिकारिक कश्मीर दौरे के दौरान गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और इसके बाद जम्मू-कश्मीर को लेकर एक अहम बयान दिया।

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा-एनटीए को यूपीएससी से सीखना चाहिए

नीट यूजी पेपर लीक मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार ने बताया कि NEET परीक्षा के लिए बना सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित (फूलप्रूफ) है और इसमें सेंध लगाना मुश्किल है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-यूपीएससी से सीखिए।

IND vs SL 1st Test: गॉल में भारत की 165 रन से महाजीत, पडिक्कल-सुथार ने रचा इतिहास

टीम इंडिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए, जबकि श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाकर मेजबान टीम के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा।

क्या पार्षद जीतू यादव की होगी एमआईसी में वापसी, गेंद अब नगर अध्यक्ष के पाले में, चाहेंगे तभी होगा

भाजपा से निष्कासित पार्षद जीतू यादव की घर वापसी तो हो गई है, लेकिन महापौर परिषद से अब भी वे बाहर हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तो भाजपा में वापसी के दिन ही खेल करते हुए जीतू यादव के विभाग का प्रभार निरंजन सिंह गुड्‌डू को दे दिया था। अब गेंद नगर अध्यक्ष के पाले में है।

Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 19 अगस्त को शेयर बाजार में सुस्त नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में नजर आए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 29.24 अंक की सुस्ती के साथ 77,196.22 के स्तर पर खुला, एनएसई का निफ्टी 22.85 अंक फिसलकर 24,132.05 के स्तर पर आ गया।

कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में हुआ। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी।

उत्तर भारत में बारिश का कहर! उत्तराखंड में भूस्खलन से मौतें, हिमाचल-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और नदियों के बढ़ते जलस्तर से सड़कें बाधित हुई हैं और कई इलाकों में राहत-बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं।

चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन

उत्तर-पश्चिम चीन के किंघई प्रांत में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 5:36 बजे 5.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र हाइक्सी प्रीफेक्चर में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।

झारखंड में बड़ा फैसला: 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, JPSC-JSSC की अनियमितताओं पर सरकार सख्त

झारखंड में छात्र आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अनियमितताओं के चलते 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। मंगलवार देर रात जारी आठ अलग-अलग अधिसूचनाओं में सरकार ने इसकी जानकारी दी।

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब

शहजाद भट्टी नेटवर्क को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस दावे पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का रुख स्पष्ट किया है।

सऊदी अरब में हूती हमला: जिजान की अरामको रिफाइनरी फिर बनी निशाना, बढ़ा Red Sea तनाव

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जिजान स्थित सऊदी अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन हमले का दावा किया है। हूती समर्थित समाचार एजेंसी सबा के मुताबिक, यह हमला यमन के सादा और हज्जा प्रांतों में कथित हवाई क्षेत्र उल्लंघन के जवाब में किया गया। हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने हूतियों के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।