👉 यह भी पढ़ें:
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का विवादित बयान, कहा-सोनिया गांधी की रगों में इटैलियन खून
- स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान-सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला
- राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘हिट एंड रन की राजनीति करते हैं’
- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा क्या?” BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान से मचा सियासी बवाल, इथेनॉल पर छिड़ी नई बहस
0:00 left
मथुरा। पिछले कुछ दिनों से वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज विवादों में हैं। अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं कि कि अगर हम समाज को सुधारना चाहते हैं तो कड़वा बोलना ही पड़ेगा। जो बच्चे यहां कथा सुनने आते हैं, वो सुधार की नीयत से आते हैं। इसलिए हम उन्हें कहते हैं कि गर्लफ्रेंड–बॉयफ्रेंड बनाना बंद करो।
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जब किसी महिला को चार पुरुषों से मिलने की आदत लग जाती है, तो वह फिर एक पति को स्वीकार नहीं कर पाती। ऐसे ही, जब कोई पुरुष कई लड़कियों से संबंध बनाता है, तो वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाता। उन्होंने यह भी कहा कि 100 में से सिर्फ दो–चार लड़कियां ही होंगी जो अपना पवित्र जीवन किसी एक पुरुष को समर्पित करती होंगी। हालांकि प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जो गंदे आचरण कर रहे हैं, अगर उन्हें सही उपदेश दो, तो वो बुरा मानते हैं। जैसे नाली का कीड़ा नाली में ही सुख पाता है, अगर उसे अमृत कुंड में डाल दो तो वह परेशान हो जाता है। वैसे ही जब कोई संत सच और सुधार की बात करता है, तो कुछ लोगों को बुरा लग जाता है।



