फिर भीड़ नहीं संभाल पाए पं.प्रदीप मिश्रा, कुबरेश्वर धाम में मची भगदड़, भीड़ में दबने से दो महिलाओं की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सीहोर। प्रसिद्ध कथावाचक पं.प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम में मंगलवार को भगदड़ मच गई। भीड़ में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि 6 अगस्त को यहां कांवड़ यात्रा निकाली जानी है, जिसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग आए हैं।

यह पहला अवसर नहीं है जब कुबरेश्वर धाम में इस तरह के हादसे हुए हों। 2023 में पंडित मिश्रा रुद्राक्ष बांट रहे थे, तब भी भगदड़ मची थी और एक महिला की मौत हो गई थी। कुबरेश्वर धाम में पंडितजी बड़े-बड़े आयोजन तो कर लेते हैं, लोग जुट भी जाते हैं लेकिन भीड़ संभालने की व्यवस्था कभी नहीं होती। 6 अगस्त को यहां कांवड़ यात्रा निकाली जानी है। पूरे देश भर में पंडितजी ने निमंत्रण दे दिया है। लोग आ भी गए हैं, लेकिन भीड़ के लिए व्यवस्था नहीं है।

कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार सुबह भारी भीड़ के दौरान अफरा–तफरी मच गई। इस भगदड़ में दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। दोनों महिलाओं की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। इस भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल भी बताए जा रहे हैं। दरअसल पं. प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में 6 अगस्त को एक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। पंडितजी की इच्छा है कि इसमें 10 लाख श्रद्धालु शामिल हों। इसके लिए भीड़ जमा होने लगी है। इसी भीड़ के कारण आज भगदड़ मची है।

पंडितजी के हर आयोजन में जनता परेशान

पं.प्रदीप मिश्रा जब भी कुबरेश्वर धाम में भीड़ जुटाते हैं, इंदौर से भोपाल आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ जाती है। हर बार ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाता है। कांवड़ यात्रा के लिए भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। भोपाल से इंदौर या देवास की ओर जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग बदला गया है। इन्हें परवलिया क्षेत्र के मुबारकपुर जोड़ और खजूरी क्षेत्र के तुमड़ा जोड़ से होते हुए श्यामपुर–कुरावर–ब्यावरा–शाजापुर–मक्सी मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यही रूट इंदौर/देवास से भोपाल लौटने वाले भारी वाहनों के लिए भी रहेगा। भोपाल से आष्टा, देवास, उज्जैन या इंदौर जाने वाले छोटे वाहन अब सीहोर के न्यू क्रिसेंट चौराहे से भाऊखेड़ी जोड़ होते हुए अमलाहा मार्ग का उपयोग करेंगे। वापसी में भी वाहन इसी रूट से होकर भोपाल पहुंचेंगे। इससे ट्रैफिक जाम का सामना करने के साथ ही ज्यादा समय भी लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा- हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने हक की लड़ाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला

नेहा बोरा ने साफ किया कि वे पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी। AISA ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया।

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।

निर्माण स्थल पर धमाके से उड़े हाथ-पैर, सड़क काम में 4 की मौत

आंध्र प्रदेश के अनंतागिरि मंडल में सड़क निर्माण हादसा हुआ। धमाके से पांच लोगों की मौत, सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा जरूरी हो गई है।

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें, 4 दोस्तों की जान गई, ग्रामीण बोले जहरीली शराब

देवास में 20 दिनों में 13 मौतें हुईं, जिनमें 4 दोस्तों की जान गई। ग्रामीणों का आरोप जहरीली शराब पर है। प्रशासन ने इसे भ्रामक बताया।

एमपी में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी, उमंग सिंघार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश में विधायक निधि और खरीदी में गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। रेट ऑफ शेड्यूल में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

क्या किसी महिला अफसर के हाथ होगी एमपी पुलिस की कमान, चर्चा में प्रज्ञा ऋचा श्रीवस्तव का नाम

मध्य प्रदेश पुलिस के नए डीजीपी पद के लिए प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, वरुण कपूर और उपेंद्र जैन प्रमुख दावेदार हैं। प्रज्ञा पहली महिला डीजीपी बन सकती हैं।

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।