आज खुलते ही चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 988 अंक की बढ़त के साथ खुला, निफ्टी में भी 296 अंक की तेजी दिखी

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

मुंबई। शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही हरियाली नजर आई। बीएसई सेंसेक्स 988.34 अंकों की बढ़त के साथ 74,835.49 अंकों पर खुला और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 296.25 अंकों की तेजी के साथ 22,695.40 पर कारोबार शुरू करता नजर आया।

आज भारतीय शेयर बाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ रेट्स में 90 दिनों की राहत का असर साफ नजर आया। शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 2 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की सभी 50 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड शुरू किया। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 4.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुरू हुआ। आज टाटा मोटर्स के शेयर 3.52 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.79 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.15 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.84 प्रतिशत, एटरनल 1.84 प्रतिशत, इंफोसिस 1.77 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.70 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.65 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.58 प्रतिशत, टाइटन 1.57 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.57 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.49 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.43 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.41 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.41 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.17 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.06 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.04 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। आज एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ खुले।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में  भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब

होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत कुल आठ चालक दल के सदस्य घायल हो गए। इस घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए ईरान के वरिष्ठ राजनयिकों को तलब किया और औपचारिक विरोध दर्ज कराया।