👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 256.13 अंक टूटकर 83,682.58 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी भी 50 अंकों की गिरावट के साथ 25,672.10 पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में 9:43 बजे तक सेंसेक्स 24.53 अंक गिरकर 83,914.18 अंक पर आ गया, वहीं एनएसई निफ्टी 4.15 अंक प्रतिशत गिरकर 25,717.95 अंक पर आ गया था।
आज के शुरुआती कारोबार में निफ्टी और सेंसेक्स कमजोर शुरुआत के साथ खुले, वहीं बैंक निफ्टी में हल्की तेजी देखी गई। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली। दूसरी ओर, आईटी, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली हावी रही। निफ्टी के प्रमुख लूजर्स में नेटवेब टेक, जेनसर टेक, चेन्नई पेट्रोलियम और ब्लूडार्ट शामिल हैं। इन शेयरों में शुरुआती सत्र में 2% से 5% तक की गिरावट देखी गई। आज के कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, पावरग्रीड के शेयरों में तेजी दिख रही है, वहीं मारुति, भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाइटन, इटर्नल और टीसीएस के शेयरों में गिरावट नजर आई।



