मैक्सिको में डे ऑफ डेड उत्सव के दौरान मेयर की गोली मारकर हत्या, मिचोकान में बढ़ी हिंसा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

मैक्सिको में डे ऑफ डेड उत्सव के दौरान मेयर की गोली मारकर हत्या, मिचोकान में बढ़ी हिंसा

मैक्सिको के पश्चिमी राज्य मिचोकान में उरुपन शहर के मेयर कार्लोस अल्बर्टो मैंजो रोड्रिगेज की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब वह डे ऑफ डेड उत्सव के दौरान एक सार्वजनिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Armed Group Interrogate, Release Municipal Police Officers - Pulse News  Mexico

पुलिस के अनुसार, भाषण के दौरान हमलावर ने सात गोलियां दागीं, जिससे मेयर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मौके पर ही मार गिराया गया, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

राजनीतिक हिंसा का केंद्र बन रहा है मिचोकान

मिचोकान राज्य लंबे समय से संगठित अपराध, ड्रग तस्करी और गैंग संघर्षों के लिए कुख्यात है। यहां अपराध गिरोहों के बीच इलाके पर नियंत्रण को लेकर हिंसा आम बात है।
राजनीतिक हस्तियों पर हमले भी अक्सर होते रहते हैं, और मेयर रोड्रिगेज की हत्या इसी सिलसिले की एक और कड़ी मानी जा रही है।

हत्या से पहले मेयर ने उठाई थी आवाज

उरुपन के मेयर ने बीते महीने ही राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से राज्य में सक्रिय अपराध संगठनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने मिचोकान के गवर्नर और राज्य पुलिस विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए थे।

जनता का आक्रोश

मेयर की हत्या के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। लोगों ने केंद्र सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गहरा रोष जताया।

मिचोकान में यह घटना एक बार फिर इस सवाल को उठा रही है कि क्या मैक्सिको सरकार बढ़ती संगठित अपराध हिंसा को काबू कर पाएगी, जो अब राजनीतिक नेतृत्व को भी निशाना बना रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में  भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब

होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत कुल आठ चालक दल के सदस्य घायल हो गए। इस घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए ईरान के वरिष्ठ राजनयिकों को तलब किया और औपचारिक विरोध दर्ज कराया।