मोहन कैबिनेट का पेंशनरों को तोहफा, महंगाई राहत में दो प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान, मधु वर्मा की जान बचाने वाले आरक्षक को पदोन्नति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के पेंशनरों की महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि करने का ऐलान किया गया। इससे डेढ़ लाख पेंशनरों को फायदा होगा। इसके साथ ही सोयाबीन उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना का अनुसमर्थन किया गया। भावंतर योजना में यह प्रविधान किया गया है कि यदि मंडी में कृषक की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बिकती है तो फिर सरकार उसे अंतर की राशि का भुगतान करेगी।

बैठक के बाद बताया गया कि सोयाबीन का एमएसपी 5328 रुपए है। मार्केट का रेट कई बार एमएसपी से कम होता है। कुछ स्थानों पर मंडियों में रेट कम है। इसलिए एमएसपी का ही भाव मिले, इसलिए भावांतर योजना प्रारंभ की है। किसान से किसी भी रेट में खरीदें। प्रदेश की सभी मंडियों का माडल रेट निकालेंगे और कम रेट में सोयाबीन बिकता है तो माडल रेट और खरीद के बीच की राशि का भुगतान राज्य सरकार भावांतर के रूप में करेगी। बैठक में सीएम यादव ने कहा कि किसानों का किसी भी स्थिति में नुकसान नहीं होने देंगे। 500 से 700 या फिर 1000 क्विंटल भी अगर किसानों को भावांतर के रूप में देना होगा तो सरकार देगी।

मधु वर्मा की जान बचाने वाले आरक्षक को पदोन्नति

मोहन यादव कैबिनेट ने डेढ़ लाख पेंशनर्स को पेंशन एवं परिवार पेंशन में छठे और सातवें वेतनमान पर महंगाई राहत राशि बढ़ाने की मंजूरी दी है। वहीं किसानों को सोयाबीन पर मार्केट रेट से कम कीमत मिलने पर लागू होने वाली भावांतर योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत किसानों को एमएसपी और मंडी रेट के बीच की कमी का भुगतान राज्य सरकार करेगी।

मोटे अनाजों के लिए श्रीअन्न फेडरेशन

मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए श्रीअन्न फेडरेशन बनाने का निर्णय लिया गया। यह किसानों को न केवल मोटा अनाज की खेती के लिए प्रेरित करेगा बल्कि उपज की बिक्री, ब्रांडिंग के लिए भी काम करेगा। यह कोदो–कुटकी की वेल्यू एडिशनल के लिए काम करेगी। सही मूल्य मिले, इसके लिए 80 करोड़ रुपए की राशि बिना ब्याज दी है। फेडरेशन की ओर से प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए राशि दी गई है।

कोदो–कुटकी की खेती को प्रोत्साहन

बैठक में फैसला लिया गया कि रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कोदो, कुटकी उत्पादक जिले जबलपुर कटनी मंडला डिंडौरी छिंदवाड़ा शहडोल अनूपपुर उमरिया रीवा सीधी और सिंगरौली के किसानों से कोदो कुटकी का उपार्जन किया जाएगा। खरीफ 2025 में उत्पादित कुटकी के लिए 3500 रुपये आप प्रति क्विंटल और कोदो के लिए 2500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। उपार्जन लक्ष्य 30000 टन का रखा गया है। इसके अतिरिक्त किसानों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1000 रुपये प्रति क्विंटल के मन से राशि दी जाएगी। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने प्रदेश को 105 करोड रुपये देने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम को प्रदेश में लागू करने की सैद्धांतिक सहमति दी गई है। राज्य सरकार अपनी ओर से 30 करोड़ रुपये लगाएगी।

बैठक में कई अन्य फैसले भी हुए

केंद्रीय क्षेत्र योजना सिल्क समग्र 2 में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। पहले रेशम के लिए 3.65 लाख प्रति एकड़ लागत मूल्य था जिसे अब 5 लाख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग, DRDO ने हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में बढ़ाई ताकत

DRDO ने 16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग में सफलता हासिल की। यह एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट सैन्य ताकत बढ़ाएगा।

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सुनवाई की तारीख तय हुई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुनवाई की अगली तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय हुई है। मामले में आयोग से जवाब मांगा गया है।

उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई

उज्जैन-इंदौर बस में आग लगने के बाद AICTSL ने बस ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बस का स्टेज कैरिज परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू।

राहुल गांधी के SIR मार्च पर रिजिजू का तंज, कहा भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव न बढ़ाएं

राहुल गांधी के SIR मार्च पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने तंज किया है। उन्होंने भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव बढ़ाने से बचने की नसीहत दी।

धारा 53 में छूटी रसूखदारों की करीब 300 करोड़ की जमीन, क्या वापस लेने की लड़ाई लड़ेगा आईडीए?

इंदौर विकास प्राधिकरण की 300 करोड़ की जमीन धारा 53 के तहत हाईकोर्ट से छूट गई है। अब सवाल है कि क्या आईडीए इसे वापस लेने की कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी लौटी है। सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा है, जो लंबे समय से जारी गिरावट के बाद एक बड़ी सफलता है।

राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर पूछा, चुनाव आयुक्त हमसे मिल क्यों नहीं रहे?

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मिलने की अनुमति न मिलने पर सवाल उठाया। विपक्ष ने SIR और फॉर्म 6 के विवाद पर प्रदर्शन किया।

मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर किया तीखा हमला

मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया। विपक्षी नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध मार्च निकाला।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर जताया Gen-Z अंदाज में तंज, हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर Gen-Z अंदाज में तंज जताया। उन्होंने हाथ में तख्ती लेकर 6 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी, भावुक पोस्ट में जताया दर्द

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला हरमनप्रीत कौर के लिए भावुक पल लेकर आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दर्द को साझा किया।