नेताओं की हैप्पी दीपावली : दादा दयालु के मक्खन बड़े, एकलव्य की पूड़ी-रामभाजी, मनोज-गौरव की बेसन की चक्की, सावन के गजक ने बांटा प्यार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इस बार दीपावली पर नेताओं के दरबार भी सजे रहे। खास बात यह कि कई वरिष्ठ और गरिष्ठ नेताओं से ज्यादा उन नेताओं के यहां ज्यादा भीड़ रही, जिनसे कार्यकर्ता अधिक जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ताओं के यहां उमड़ी भीड़ ही बता रही थी कि इन नेताओं की जमीनी पकड़ कितनी मजबूत है। इन सबके बीच कुछ नेता ऐसे भी रहे, जिनकी डेहरी पर जाना कार्यकर्ताओं ने उचित नहीं समझा।

चर्चा में दादा दयालु का नीला-कुर्ता पायजामा

👉 यह भी पढ़ें:

विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला यानी दादा दयालु के वहां बिना दीपावली भी कार्यकर्ताओं की भीड़ रहती है। जाहिर है दीपावली पर तो जमावड़ा होना ही था। नीले कुर्ते-पायजामे में दादा जम रहे थे और कार्यकर्ताओं में इसकी खूब चर्चा भी रही। दादा के यहां पधारे कार्यकर्ताओं को मक्खन बड़े का स्वाद चखने को मिला।

एकलव्य ने खिलाई राम भाजी, मालिनी भाभी ने मिठाई

इंदौरी नेताओं में विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ के यहां भी दीपावली पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। एकलव्य सिंह गौड़ के पास तो युवा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। एकलव्य ने इन सबके लिए पूड़ी और रामभाजी की व्यवस्था कर रखी थी। इधर, मालिनी भाभी ने सबको मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामना दी।

घर पर ही रहे नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा चूंकि पद पर हैं तो उनके यहां भीड़ तो जुटनी ही थी। इसके साथ ही उनके मिलनसार स्वभाव के कारण भी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक का आना-जाना लगा रहा। मिश्रा ने कार्यकर्ताओं तक मैसेज पहुंचा दिया था कि वे घर पर ही हैं। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे वरिष्ठ नेताओं से मिलने पहुंचे।

गौरव रणदिवे के यहां की भीड़ ने चौंकाया

पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के पास उमड़ी भीड़ यह बता रही थी कि उनकी जमीनी पकड़ आज भी मजबूत है। गौरव के यहां भी कार्यकर्ताओं को गुझिया और बेसन की चक्की का स्वाद चखने को मिला। गौरव ने मराठी व्यंजन भी खिलाए, जिसमें भाखरवड़ी प्रमुख रही।

पटेल और सोनकर ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

देपालपुर के विधायक मनोज पटेल की अपने क्षेत्र में लोकप्रियता जबरदस्त है। इसके कारण उनके यहां भीड़ उमड़ना स्वाभाविक ही था। पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए बेसन की चक्की, गुझिया और नमकीन की व्यवस्था कर रखी थी। इससे इतर म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर के यहां उमड़ी भीड़ चर्चा का विषय रही। भाजपा में लोग कह रहे हैं कि सावन के यहां कार्यकर्ता ऐसे उमड़े, जैसे वे सांवेर से टिकट ले आए हों। सावन के यहां शीतल गजक खूब चली। हालत यह हो गई कि तीन-चार बार मिठाइयां बुलानी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।