Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा पूरी तरह हमलावर है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की इस मामले में लगातार आलोचना की है। अब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा है।

अनुराग ठाकुर का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा में एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय, अपमानजनक और बिना प्रमाण के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे संसदीय परंपराओं और सदन की गरिमा के खिलाफ बताया है।

👉 यह भी पढ़ें:

समिति से विस्तृत जांच की मांग

अनुराग ठाकुर ने तीन पन्नों के नोटिस में लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समिति इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करे और उचित कार्रवाई की सिफारिश करे। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि राहुल गांधी को सदन और गृह मंत्री अमित शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया जाए। भाजपा सांसद का कहना है कि इस तरह की भाषा संसद की कार्यवाही की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।

29 जुलाई को दिया था बयान

नोटिस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि 29 जुलाई को एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित बातचीत का जिक्र किया। उनका आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा के नियम 352 का उल्लंघन किया। नोटिस में कहा गया कि उन्होंने ऐसे आरोप लगाए जो प्रमाणित नहीं थे और जिनसे सदन की गरिमा प्रभावित हुई।

अनुराग ठाकुर ने बयान का किया था विरोध

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन के बाहर बुधवार को राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था अगर राहुल गांधी ने किसी छात्र के लिए ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल किया है तो हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। लेकिन अगर उन्होंने यह शब्द अपने लिए इस्तेमाल किया है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। बल्कि हम इसका स्वागत करते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि देर आए दुरुस्त आए। अच्छा है कि राहुल गांधी को अब इसका एहसास हो गया, उन्होंने इसे स्वीकार भी किया और अपने लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह टिप्पणी एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के बयान के बाद की।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पन्ना के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर विवादित बयान के बाद एक्शन

पन्ना के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार को रिश्वत पर विवादित बयान के बाद निलंबित कर दिया गया। मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग ने कार्रवाई की।

WhatsApp ग्रुप चैट में 4 नए फीचर्स, अब बिना समय सीमा पिन करें मैसेज

व्हाट्सऐप ग्रुप चैट में 4 नए फीचर्स आए हैं। अब आप बिना समय सीमा के मैसेज पिन कर सकते हैं और ग्रुप स्टेटस भी शेयर कर पाएंगे।

वाह मंत्री जी, पहले भीड़ न जुटने की सूचना देकर सीएम को लेट करवाया, फिर उनके आने से पहले ही कर दी रैली रवाना!

इंदौर में भाजपा की रैली में मंत्री विजयवर्गीय ने सीएम के आने से पहले रैली रवाना कर विवाद किया। भीड़ न जुटने की सूचना पर सीएम देरी से पहुंचे।

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को समन, राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर होना जरूरी

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को गवाह के रूप में समन जारी। अदालत ने 2 नवंबर को हाजिर होने का आदेश दिया है।

करारी हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, टीम की कमजोरी पर उठाए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली करारी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की कमजोरी पर सवाल उठाए। उन्होंने गेंदबाजी में सुधार की बात कही।

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, लगाया लोकतांत्रिक परंपरा कमजोर करने का आरोप

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक परंपरा कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विपक्ष की सत्ता की भूख को भी चुनौती दी।

INS विक्रांत पर राफेल मरीन की पहली लैंडिंग सफल, नौसेना में शामिल करने के लिए ट्रायल जारी

INS विक्रांत पर राफेल मरीन की पहली लैंडिंग सफल रही। नौसेना में शामिल करने के लिए ट्रायल जारी है। यह कदम भारतीय नौसेना के लिए महत्वपूर्ण है।

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता होने की घटना से क्षेत्र में चिंता। सर्च ऑपरेशन जारी है। पायलट समेत छह लोग सवार थे।

विपक्ष ने टाल दिया CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, मल्लिकार्जुन खरगे ने कारण बताया

विपक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया है। बारिश के कारण यह फैसला लिया गया।

शेयर बाजार में आज भी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक उछला, निफ्टी 23053 पर बंद

30 अक्टूबर 2026 को सेंसेक्स 308 अंक उछला और निफ्टी 23,053 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में लगातार दूसरी तेजी का दौर जारी रहा।