Amit Shah पर राहुल गांधी के हमले को संजय राउत ने बताया सही, कहा-बहुत पहले हो जाना चाहिए था गृह मंत्री का इस्तीफा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पेपर लीक बिल पर लोकसभा में चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसको लेकर सियासत गर्म है। इस बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है। संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी का गृहमंत्री अमित शाह पर जो अटैक है, उसमें गलत क्या है। राहुल गांधी देश की भावना को व्यक्त कर रहे हैं।

बहुत पहले होना था अमित शाह का इस्तीफा

संजय राउत ने कहा कि अमित शाह का इस्तीफा तो बहुत पहले होना चाहिए था, जब पुलवाला हुआ था। 40 जवानों आरडीएक्स से मारा गया, किसकी जिम्मेदारी है? पहलगाम में हमारे टूरिस्ट को मारा गया, किसकी जिम्मेदारी है, गृहमंत्री की है न? आप उनको क्यों बचाते हो? अभी जंतर-मंतर पर जिस तरीके बच्चों के आंदोलन को क्रूरता से खत्म करने की कोशिश की गई, गोलियां-पैलेट गन चलाई गईं, संसद मार्ग की जनरल पुलिस डायरी में उसका रिकॉर्ड है पूरा, जिम्मेदारी अमित शाह जी की है। राउत ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल जी ने जो इस्तीफा मांगा है, ये सिर्फ उनकी मांग नहीं है, मैं मानता हूं कि देश के पूरे युवाओं की मांग की है।

शाह ने किया जनरल डायर जैसा बर्ताव

संजय राउत ने कहा कि आपने जंतर मंतर पर हमारे बच्चों को मारने की कोशिश की है। जिम्मेदारी आपकी बनती है। अगर आपका इस्तीफा विपक्ष मांग रहा है तो प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए और उनका इस्तीफा लेना चाहिए। जनरल डायर जैसा बर्ताव अमित शाह ने वहां किया है। इस्तीफा मांगना एक बहुत बड़ा राष्ट्रीय कर्तव्य और राष्ट्रीय भावना है।

नए बिल से कुछ नहीं होने वाला

संजय राउत ने लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर दावा किया कि इससे कुछ नहीं होगा क्योंकि पेपर सेट करने वाले सभी लोग संघी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर के पद पर उनके लोग बैठे हैं। पेपर सेट करने वाली टीम में इनके लोग हैं, वहां से ही तो पेपर लीक होता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आसमान के सिपाही आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर से संभालेंगे वायुसेना की कमान

आसमान के सिपाही आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 से वायु सेना प्रमुख पद संभालेंगे। वे एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे।

आसमान के सिपाही आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर से संभालेंगे वायुसेना की कमान

आसमान के सिपाही आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 से वायु सेना प्रमुख पद संभालेंगे। वे एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे।

देश में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना 2027, 28 फरवरी तक चलेगा काम

देश में 25 जनवरी से जनगणना 2027 शुरू होगी, जो 28 फरवरी तक चलेगी। इसमें डिजिटल और जातिगत आंकड़े भी शामिल होंगे।

पन्ना के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर विवादित बयान के बाद एक्शन

पन्ना के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार को रिश्वत पर विवादित बयान के बाद निलंबित कर दिया गया। मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग ने कार्रवाई की।

WhatsApp ग्रुप चैट में 4 नए फीचर्स, अब बिना समय सीमा पिन करें मैसेज

व्हाट्सऐप ग्रुप चैट में 4 नए फीचर्स आए हैं। अब आप बिना समय सीमा के मैसेज पिन कर सकते हैं और ग्रुप स्टेटस भी शेयर कर पाएंगे।

वाह मंत्री जी, पहले भीड़ न जुटने की सूचना देकर सीएम को लेट करवाया, फिर उनके आने से पहले ही कर दी रैली रवाना!

इंदौर में भाजपा की रैली में मंत्री विजयवर्गीय ने सीएम के आने से पहले रैली रवाना कर विवाद किया। भीड़ न जुटने की सूचना पर सीएम देरी से पहुंचे।

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को समन, राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर होना जरूरी

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को गवाह के रूप में समन जारी। अदालत ने 2 नवंबर को हाजिर होने का आदेश दिया है।

करारी हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, टीम की कमजोरी पर उठाए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली करारी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की कमजोरी पर सवाल उठाए। उन्होंने गेंदबाजी में सुधार की बात कही।

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, लगाया लोकतांत्रिक परंपरा कमजोर करने का आरोप

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक परंपरा कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विपक्ष की सत्ता की भूख को भी चुनौती दी।

INS विक्रांत पर राफेल मरीन की पहली लैंडिंग सफल, नौसेना में शामिल करने के लिए ट्रायल जारी

INS विक्रांत पर राफेल मरीन की पहली लैंडिंग सफल रही। नौसेना में शामिल करने के लिए ट्रायल जारी है। यह कदम भारतीय नौसेना के लिए महत्वपूर्ण है।