रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।
नाथवानी को मिले 30 वोट
मतगणना से मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को 30 वोट प्राप्त हुए, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हो गई। वहीं झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम भी राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे। इस तरह राज्यसभा की दो सीटों में एक सीट झामुमो और दूसरी सीट एनडीए के खाते में गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
नाथवानी ने जीत के बाद कही ये बात
झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज करने वाले एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने अपनी जीत पर झारखंड की जनता, विधायकों और भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया। परिमल नाथवानी ने कहा कि मैं झारखंड की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं। विशेष रूप से उन सभी विधायकों का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं भारतीय जनता पार्टी का भी आभारी हूं, जिसने मुझे राज्यसभा चुनाव लड़ने का अवसर दिया और पूरे चुनाव में मेरा सहयोग किया।
पीएम मोदी और अमित शाह का माना आभार
नाथवानी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड भाजपा के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों का धन्यवाद करता हूं। जिन लोगों ने मुझे समर्थन दिया और वोट किया, उनका मैं विशेष रूप से आभारी हूं। नाथवानी ने कहा कि वह आगे भी झारखंड के विकास और राज्य के हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे।



