जम्मू-कश्मीर में बोले पीएम मोदी-पाकिस्तान ने पहलगाम हमले के जरिए न सिर्फ इंसानियत बल्कि कश्मीरियत पर भी किया वार

Date:

श्रीनगर। पीएम मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल ब्रिज और महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। पीएम ने कहा कि इस हमले के जरिए पाकिस्तान ने सिर्फ इंसानियत, बल्कि कश्मीरियत पर भी वार किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की मंशा भारत में अशांति फैलाने की थी। वह देश की टूरिज्म इंडस्ट्री को कमजोर करना चाहता है, ताकि जम्मूकश्मीर के गरीबों की रोजीरोटी पर असर पड़े। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने आदिल नामक एक स्थानीय व्यक्ति की भी हत्या कर दी, जो अपने परिवार के लिए मेहनत कर रहा था। यह इस बात का प्रमाण है कि आतंकवाद सिर्फ निर्दोषों को निशाना बनाता है। पीएम मोदी ने कहा कि अब जम्मूकश्मीर के लोग पाकिस्तान की इन साजिशों के खिलाफ एकजुट हो चुके हैं। घाटी के लोगों ने आतंक को करारा जवाब देने का संकल्प लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद के हर रूप का निर्णायक जवाब देगी और जम्मूकश्मीर को विकास और शांति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

पाकिस्तान को याद रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए, 6 मई की रात क्या हुआ था। अब जब भी पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा, उसे भारत की ताकत याद आएगी। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत उसके घर में घुसकर आतंक के अड्डों को तबाह कर देगा। पीएम ने कहा कि भारत की इस सर्जिकल प्रतिक्रिया से पाकिस्तान बौखला गया और उसने जम्मू क्षेत्र के आम नागरिकों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि पाकिस्तान ने किस तरह मंदिरों, मस्जिदों और स्कूलों पर गोलाबारी की।

दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा, जम्मू-कश्मीर  को मिला विकास का नया सिरमौर | News Wani

मोदी ने आर्च ब्रिज पर लहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मूकश्मीर के रियासी ज़िले में बने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद इस पर तिरंगा लहराया। इसके माध्यम से पीएम मोदी ने पाकिस्तान और पूरी दुनिया को स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि अब जम्मू-कश्मीर पर कोई आंख उठाकर न देखे। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा यह ब्रिज भी इंजीनियरिंग का बेहतर नमूना है। ये भारत का पहला केबलसपोर्टेड रेलवे ब्रिज है। ये दोनों ब्रिज सिर्फ ईट, सीमेंट, स्टील और लोहे के ढांचे नहीं है बल्कि ये पीर पंजाल की दुर्गम पहाड़ियों पर खड़ी भारत की शक्ति का जीवंत प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा कि लोग फ्रांस के पेरिस में एफिल टावर देखने जाते हैं, लेकिन अब यह ब्रिज एफिल टावर से भी ऊंचा है। यह सिर्फ एक रेलवे पुल नहीं, बल्कि कश्मीर का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी बनेगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

- डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार हिन्दी फिल्म वाले दशकों बाद भी  भूतों का स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग  ऊंचा नहीं उठा पाए हैं।  बेचार भूतों  को अब भी वही पुरानी  हवेली  में गुजारा करना पड़  रहा है।  वह भी ऐसी जगह पर, जहां कनेक्टिविटी बहुत ही कमजोर होती है , सड़क है ही नहीं या  अच्छी नहीं है। हवेली या बंगले के  पीछे जंगल है। बिजली नहीं।  टेलीफोन लाइन नहीं है, मोबाइल  नेटवर्क मिलता नहीं है! बड़ी खस्ताहाल जिंदगी होती होगी बेचारों की!  कुछ तो रहम करो बेचारों पर ! क्यों कोई भूत किसी 'एंटीलिया', किसी 'अडोब', किसी 'मन्नत', किसी 'जलसा', किसी 'गुलिता', किसी 'बख्तावर' में कब्ज़ा ज़माने नहीं जाता? प्रियदर्शन की अक्षय कुमार वाली फिल्म भूत बंगला में  नवीनता नाम की चीज है ही नहीं। इसका नाम भूत बंगला न होकर हेरा फेरी, भूल भुलैया, भागमभाग, हाउसफुल आदि कुछ भी हो सकता था। इसमें कुछ भी नया नहीं है। वही निर्देशक, वे ही मुख्य कलाकार, वैसी ही कहानी, वही बेमेल संगीत, वैसे ही बेतुके गाने,  व्हाट्सप्प पर घिस चुके वही जूने -पुराने जोक्स, भूतों की कहानी के वही पुराने टेम्पलेट्स, पंडितों की गढ़ी गई वही कहानी, वही कन्या की शादी का चैलेंज, वही वीएफएक्स से बनाये भूत और चमगादड़ें, अँधेरे से डरता भूत, बीसियों मीडिया पार्टनर्स के जरिये वही स्टार रेटिंग और वही ठगाते दर्शक ! अक्षय कुमार,परेश रावल,राजपाल यादव और असरानी ने इस फिल्म में एक भी ऐसा सीन नहीं किया कि याद रखा जाये। ऊपर से सह निर्माता अक्षय कुमार हैं, जिन्हें पूरे समय स्क्रीन पर बने ही रहना है। अकेले उनका मोनोलॉग संभव नहीं था, इसलिए फिलर के रूप में जिशु सेनगुप्ता,तब्बू,वामिका गब्बी,मनोज जोशी,मिथिला पालकर,राजेश शर्मा, भावना पाणी, ज़ाकिर  आदि को रोल दिए गए होंगे।  ये लोग भी अक्षय के साथ हो परदे पर होते हैं। असुर की तपस्या से लेकर देवता-राक्षसों का युद्ध, गंगा की पवित्रता, शिव जाप का माहात्म्य, भाई बहन का प्यार, प्रेत बाधा और उसका उपचार, परेश रावल और राजपाल यादव की फूहड़ कॉमेडी, सोशल मीडिया में रील्स जैसे दोहरे अर्थवाले एक्शन शुरू में थोड़ा दिलचस्प लगते हैं, लेकिन जब उनका दोहराव होता है और अंत में 'भूत -वीर' हीरो प्रकट होता है, तब कहानी की कलई खुल जाती है। 'भूल भुलैया' टाइप कहानी 'स्त्री' बनते- बनते रह जाती है। कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर  का मेल कराने की कोशिश में फिल्म हींग के तड़केवाली खीर बनकर रह गई है। भूत बंगला में किसी भी दृश्य का प्रभाव टिक ही नहीं पाता क्योंकि फिल्म बार बार ट्रेक बदल देती है और फिर वापस उसी घिसे पिटे ट्रेक पर आ जाती है। फिल्म में बार बार परेश रावल के पिछवाड़ा सुलगने पर आप कितनी बार हंस सकते हैं? हंस भी सकते हैं या नहीं? किसी असुंदर व्यक्ति का नाम सुन्दर हो तो यह हर किसी के लिए हास्य नहीं हो सकता। फिल्म बार बार दर्शकों से कहती है - हंसो, जबकि दर्शक को उस सीन पर नहीं, तीन तीन लेखकों और तीन तीन निर्माताओं पर हंसी आती है। इसे देखना टाला जा सकता है। टालनीय फिल्म ! डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार