वेनेज़ुएला में सीआईए अभियान को ट्रंप की मंज़ूरी, दक्षिण अमेरिकी देशों की नाराजगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने वेनेज़ुएला में सीआईए (CIA) को अभियान चलाने की मंज़ूरी दी है। इस कदम पर दक्षिण अमेरिकी देशों के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से अब तक , 920 की मौत, 3,360 घायल |
- Venezuela Earthquake: 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंपों से तबाही, 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल; दुनिया भर से मदद शुरू
- Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के भूकंप से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं, सुनामी अलर्ट जारी | Viral Photos Shock the World

हाल के हफ़्तों में अमेरिकी बलों ने कैरिबियाई सागर में ड्रग तस्करी के संदेह में कई जहाजों पर कम से कम पांच बार हमले किए हैं, जिनमें 27 लोगों की मौत हुई है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने इन कार्रवाइयों को “ग़ैर-क़ानूनी हत्याएं” बताया है।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ड्रग तस्करी करने वाले गिरोहों पर आगे की कार्रवाई की भी तैयारी कर रहा है। वहीं वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने टीवी पर अमेरिका से शांति की अपील की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप की मंज़ूरी से सीआईए अब वेनेज़ुएला में एकतरफा या अमेरिकी सैन्य अभियान के हिस्से के रूप में कार्रवाई कर सकेगा। हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सीआईए किसी विशेष अभियान की तैयारी कर रही है या नहीं।
दक्षिण अमेरिका में सीआईए की सक्रियता का एक लंबा इतिहास रहा है।



