बिहार विधानसभा चुनाव: JDU ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 57 नामों में चार महिलाएं शामिल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) – JDU ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 57 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
पहली सूची में शामिल 57 उम्मीदवारों में चार महिलाएं भी हैं।
JDU की इस सूची के अनुसार —
- मधेपुरा सीट से कविता साहा को टिकट मिला है,
- समस्तीपुर सीट से अश्वमेघ देवी को उम्मीदवार बनाया गया है,
- विभूतिपुर सीट से रवीना कुशवाहा चुनाव मैदान में होंगी,
- वहीं गयाघाट सीट से कोमल सिंह को मौका दिया गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे।
- पहला चरण: 6 नवंबर को होगा, जिसमें 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
- दूसरा चरण: 11 नवंबर को होगा।
- मतगणना (वोटों की गिनती): 14 नवंबर को की जाएगी।



