पीएम मोदी ने रमजान में गाजा में इसराइली बमबारी रुकवाने भेजा था दूत;टिपण्णी से बचा अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर टिप्पणी करने से बचा, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रमज़ान के दौरान विशेष दूत भेजकर कैसे गाजा में भारत ने इसराइली हमले रोके थे.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से दैनिक प्रेस वार्ता के दौरान ये पूछा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ये कहा था कि कैसे उन्होंने रमज़ान के पवित्र महीने में एक विशेष दूत को तेल अवीव भेजकर गाजा में इसराइली हमले रोके थे. क्या अमेरिकी विदेश मंत्रालय को इस बारे में जानकारी है?

इस पर मैथ्यू मिलर ने कहा, “मुझे इन बयानों के बारे में पता है लेकिन मैं उसपर टिप्पणी नहीं करूंगा.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा था, “मैंने अभी गाजा में…रमज़ान का महीना था…मैंने अपने विशेष दूत को इसराइल भेजा. मैंने उनसे कहा था कि आप इसराइल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सबसे मिलिए और उन्हें समझाइए कि कम से कम रमज़ान में ग़ज़ा में बमबारी न करें और उन्होंने पालन करने का भरपूर प्रयास किया
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद



