पीएम मोदी को जो करना था कर दिया, अब चाहे दुनिया जो अर्थ लगाती रहे, गले लगाना, कांधे पर हाथ रखना कोई बुरी बात तो नहीं

Date:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूक्रेन की यात्रा पर थे। तय कार्यक्रम अनुसार उनकी मुलाकात राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से हुई और इसके बाद जो कुछ हुआ, वह पूछिए मत। दोनों की मुलाकात का फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। एक बड़े भाई की तरह गले लगाना, कंधे पर हाथ रखकर धीरज बढ़ाना, पूरी दुनिया को काफी कुछ संदेश दे गया।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों के बीच मरियिंस्की पैलेस में तीन घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां शांति का संदेश लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने कहा संघर्ष का समाधान जंग के मैदान में नहीं निकल सकता। उन्होंने कहा कि बिना वक्त गंवाए हमें शांति के समाधान की ओर बढ़ना चाहिए। जेलेंस्की से मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा, युद्ध की विभीषिका से दुख होता है। युद्ध बच्चों के लिए विनाशकारी है।

चार समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

दोनों देशों के बीच 4 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें मानवीय सहायता,संस्कृति, चिकित्सा और कृषि क्षेत्र में सहयोग शामिल हैं। पीएम मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात के बाद कीव में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह कीव पहुंचे और हमने अभीअभी उनकी आधिकारिक बैठकें पूरी की हैं। यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। 1992 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से यह पहली बार है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया है।

जेलेंस्की को भारत आने का न्योता

पीएम मोदी ने कहा, भारत यूक्रेन के साथ खड़ा है और एक मित्र की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को बहुत दोस्ताना और ऐतिहासिक बताया। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया है। हमें उम्मीद है कि अपनी सुविधानुसार जेलेंस्की भारत आएंगे।विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ‘भारत ने आज यूक्रेन को चिकित्सा सहायता का भीष्म क्यूब सौंपा

विदेश मंत्री ने कहा-यूक्रेन युद्ध पर हुई बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी और जेलेंस्की ने इंटरगवर्नमेंटल कमीशन को को विशेष रूप से व्यापार और आर्थिक संबंधों के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का सौंपा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच अधिकांश चर्चा यूक्रेन में युद्ध के संबंध में हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी हितधारकों के बीचनवीनतम समाधानविकसित करने के लिएईमानदार और व्यावहारिक भागीदारीकी अपील की, जो शांति की दिशा में योगदान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भागलपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

भागलपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

दुबई में CM मोहन यादव करेंगे 180 देशों के निवेशकों से मुलाकात

सीएम मोहन यादव का दौरा दुबई में 'इन्वेस्ट एमपी' के लिए महत्वपूर्ण है। वे AIM Congress 2026 में 180 देशों के निवेशकों से मिलेंगे।

मुरादाबाद में दो मंजिला इमारत गिरी, 30 घंटे पहले खाली कराई गई थी

मुरादाबाद में इमारत गिरने से बड़ा हादसा टला। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 30 घंटे पहले ही इसे खाली करा लिया था।

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार जीता खिताब

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार खिताब जीता। उन्होंने चीनी जोड़ी को हराकर भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

ग्वालियर-भोपाल बस में आग, यात्रियों ने खिड़कियों से लगाई छलांग

ग्वालियर-भोपाल बस में आग लगने से यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। घटना में किसी की जान नहीं गई, सभी सुरक्षित हैं।

भारत का सख्त रुख, नक्शे में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख का सही चित्रण जरूरी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सही चित्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

चार महीने पहले मिल चुका था अवैध शराब नेटवर्क का सुराग, सागर में मौतों का होता रहा इंतजार!

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतें, ललितपुर कनेक्शन सामने आया। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल।

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी।

ललितपुर से नकली रैपर के जरिए सागर में जहरीली शराब सप्लाई

ललितपुर से सागर में नकली रैपर से जहरीली शराब सप्लाई का मामला। 9 से 14 मौतें, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

दिल्ली सत्य निकेतन में छात्रों के हॉस्टल की इमारत ढही

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्र हॉस्टल की इमारत ढह गई। राहत कार्य जारी, कई छात्र फंसे हो सकते हैं।