पाकिस्तान की सांसद पलवशा ने उगला जहर-बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना का जवान रखेगा और मुनीर देगा अजान

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

लाहौर। पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान की तरफ से जहर उगलने का सिलसिला जारी है। बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी की सांसद पलवशा मोहम्मद जई खान ने कहा है कि बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण की पहली ईंट पाकिस्तानी सेना के जवान रखेंगे और पहली अजान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर देंगे।

पलवशा ने कहा कि हम लोगों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। हम वक्त आने पर करारा जवाब देंगे। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सांसद पलवशा ने कहा कि पाकिस्तान को धमकाने वालों को ये पता होना चाहिए कि उनकी फौज का कोई सिख फौजी हम पर हमला नहीं करेगा। उनके लिए ये गुरु नानक की पाक धरती है। पलवशा ने खालिस्तानी आतंकी गुरवंत सिंह पन्नू का भी जिक्र करते हुए कहा कि पन्नू ने बहुत हिम्मत दिखाते हुए सच की बात की। बिलावल भुट्टो की दरियाओं में खून बहने वाली बात दोहराते हुए पलवशा ने कहा कि वो वक्त दूर नहीं है जब बाबरी मस्जिद की पहली ईंट उसकी बुनियाद में पिंडी से एक आम सिपाही लगाएगा और उसमें पहली अजान पाकिस्तान का सिपहसलार आसिम मुनीर देगा। उल्लेखनीय है कि पलवशा से पहले बिलावल भुट्टो ने भी उकसाने वाला बयान दिया था। सिंधु समझौता सस्पेंड करने के भारत के फैसले पर बिलावल ने कहा था कि इस दरिया में अब या तो हमारा पानी बहेगा या फिर उनका खून।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

One Nation One Election: 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी! JPC चेयरमैन पीपी चौधरी का बड़ा दावा 

One Nation One Election को लेकर देश में बहस के बीच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी की जा रही है।