US-Iran Deal Leak? सामने आए 14 ‘सीक्रेट पॉइंट्स’, क्या खत्म होने जा रहा है मध्य पूर्व का सबसे बड़ा संकट?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

अमेरिका और ईरान के बीच कथित समझौते (MOU) को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। ईरान के सरकारी और अर्द्ध-सरकारी मीडिया में ऐसी रिपोर्टें प्रकाशित हुई हैं, जिनमें इस प्रस्तावित समझौते के 14 अहम बिंदुओं का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, इन बिंदुओं की अब तक न तो अमेरिका और न ही ईरान की सरकार ने आधिकारिक पुष्टि की है।

ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार, प्रस्तावित समझौता केवल दोनों देशों के बीच तनाव कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पूरे पश्चिम एशिया की सुरक्षा व्यवस्था और आर्थिक स्थिरता से जुड़े बड़े बदलावों का खाका भी शामिल है।

👉 यह भी पढ़ें:

रिपोर्ट के मुताबिक, समझौते के प्रमुख बिंदुओं में लेबनान सहित विभिन्न मोर्चों पर स्थायी युद्धविराम लागू करने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा अमेरिका द्वारा ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की प्रतिबद्धता भी कथित तौर पर इस मसौदे का हिस्सा है।

दावा किया गया है कि समझौते के तहत 30 दिनों के भीतर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाई जाएगी और ईरानी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को भी 30 दिनों के भीतर फिर से खोला जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार यह भी कहा गया है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ओर से ईरान के पुनर्निर्माण के लिए कम से कम 300 अरब डॉलर की आर्थिक योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही ईरानी तेल और ऊर्जा उत्पादों पर लगे प्रतिबंधों को समाप्त करने की संभावना भी जताई गई है।

कथित समझौते में ईरान द्वारा परमाणु हथियार विकसित न करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का उल्लेख भी है। वहीं अमेरिका से अपेक्षा की गई है कि वह क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी नहीं बढ़ाएगा और ईरान पर नए प्रतिबंध नहीं लगाएगा।

रिपोर्ट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा वह शर्त मानी जा रही है, जिसमें कहा गया है कि अंतिम वार्ता तब तक शुरू नहीं होगी जब तक ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों का कम से कम आधा हिस्सा जारी नहीं किया जाता, ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध निलंबित नहीं किए जाते और नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त नहीं की जाती।

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसारन यह भी दावा किया है कि यदि दोनों पक्ष अंतिम सहमति पर पहुंचते हैं, तो समझौते को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाई जा सकती है।

हालांकि, जब तक अमेरिका और ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक इन रिपोर्टों को संभावित मसौदे या मीडिया दावों के रूप में ही देखा जा रहा है। फिर भी इन खबरों ने वैश्विक राजनीति, तेल बाजार और मध्य पूर्व की सुरक्षा स्थिति को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

यदि ये शर्तें वास्तव में लागू होती हैं, तो यह हाल के वर्षों में अमेरिका और ईरान के बीच सबसे बड़ा कूटनीतिक समझौता साबित हो सकता है, जिसका असर वैश्विक तेल कीमतों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है।

आपकी राय क्या है?
क्या अमेरिका और ईरान के बीच ऐसा समझौता वास्तव में मध्य पूर्व में स्थायी शांति ला सकता है, या यह केवल अस्थायी राजनीतिक समझौता साबित होगा?

कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। क्या यह डील दुनिया की राजनीति और तेल बाजार का गेम-चेंजर साबित होगी? 

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।