इंदौर। पूरे देश में बारिश हो रही है। इससे तेज धूप और गर्मी से राहत तो मिल गई है लेकिन उमस परेशान कर रही है। खासकर घर के अंदर चिपचिप वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। इस मौसम में कूलर ठीक से काम नहीं करता है, एसी से जरूर राहत मिलती है। इसमें उमस भरी गर्मी के लिए बेहतर ऑप्शन होते हैं। हालांकि, कई बार गलत मोड पर एसी चलाने के कारण लोगों को उमस से परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में एसी की सेटिंग में कुछ बदलाव करने की जररूत पड़ती है जिससे हम उमस और चिपचिपाहट कमरे से दूर हो जाती है।
आजकल सभी एसी नई टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं और स्प्लिट और विंडो एसी दोनों में अलग–अलग मौसम के हिसाब से ही अलग–अलग मोड्स उपलब्ध होते हैं। मौसम और तापमान के हिसाब से आप अलग–अलग मोड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। बारिश के मौसम में गर्मी कम हो जाती है लेकिन हवा में नमी बढ़ जाने की वजह से उमस और चिपचिपाहट होने लगती है। उमस को दूर करने के लिए एसी को ड्राई मोड पर चलाना चाहिए। इसके लिए आपको रिमोट में ड्राई मोड सेलेक्ट करना है। ड्राई मोड सेलेक्ट करते हैं तो एसी का कूलिंग कॉइल ठंडा हो जाता है। इस मोड में रूम की हवा इस कॉइल से होकर जाती है। इस ठंडे कॉइल के संपर्क में आते ही हवा में मौजूद नमी पानी की बूंदों में कन्वर्ट हो जाती है और ड्रेनेज पाइप के जरिए यह बाहर निकल जाती है। इस तरह से एसी आपके रूम से नमी को पूरी तरह से खत्म कर देता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Weather Alert Today: 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली का खतरा! क्या आपके राज्य में पहुंचने वाला है मानसून?
- भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- उत्तर प्रदेश में तूफान और बारिश का कहर: 74 लोगों की मौत, कई जिलों में मची भारी तबाही
- देशभर में मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश का कहर, कहीं लू से तपेगा आसमान
- पश्चिमी विक्षोभ का असर: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, कई राज्यों में अलर्ट
- देशभर में मौसम के कई रंग: कहीं बर्फबारी, कहीं बारिश तो कहीं बढ़ती गर्मी का असर



