नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रहे हैं। उनके दौरे से पहले ही सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
उल्लेखनीय है कि यह धमकी प्रधानमंत्री मोदी के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित होने वाले “मेलबर्न मीट्स मोदी” कम्युनिटी इवेंट की घोषणा करने वाली एक फेसबुक पोस्ट के नीचे दी गई थी। यह कार्यक्रम 9 जुलाई को मार्वल स्टेडियम में होना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi in Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी और जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का किया लोकार्पण
- ISRO Headquarters को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच हुई तो फर्जी साबित हुआ ईमेल
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल में पीएम मोदी, 820 करोड़ की सौगात देते हुए बोले-दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
अबू मुस्तफा नाम से किया पोस्ट
बताया जाता है कि अबू मुस्तफा नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई टिप्पणी में कहा गया था-इवेंट के दौरान स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए, वरना वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आ रहे होंगे। इस मामले की सूचना उसी दिन ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस को दे दी गई थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने उस पोस्ट से जुड़े IP एड्रेस की पहचान कर ली है। अधिकारी इस मैसेज से जुड़ी परिस्थितियों और इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कोई अपराध हुआ है या इसकी योजना है।



