Sunil Gavaskar
मुंबई। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की बुरी तरह हार के बाद पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विशेषकर वैभव सूर्यवंशी के नहीं खिलाए जाने पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अब भारत के महान क्रिकेटर सुनली गावस्कर ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को होने वाले पहले टी20 में वैभव का डेब्यू करवाया जाए।
एक इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा कि दूसरे मैच में प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे नए खिलाड़ी थे। प्रिंस ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए और सिर्फ एक गेंद खेलने को मिली, जिसमें छक्का लगाया। करीब 1 महीने पहले ही मैंने कहा था कि आयरलैंड में होने वाले दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जाना चाहिए, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला स्थान
- ‘15 साल की उम्र में कमाल!’ वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन और युवराज सिंह, जमकर की तारीफ
- किसी को भी बाहर करो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दो” — मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
- नई सिक्स मशीन” बने वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल भी हुए फैन
- 15 साल का सितारा चमकने को तैयार: वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के दरवाजे पर
- कपिलदेव, सुनील गावस्कर सहित 14 पूर्व कप्तानों ने किया इमरान खान का समर्थन, पाकिस्तान सरकार से की जेल में ही इलाज की मांग
दोनों मैच में वैभव को खिला सकते थे
गावस्कर ने कहा कि एक मैच में अभिषेक शर्मा और दूसरे में संजू सैमसन को ड्राप किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि एक मैच में आप अभिषेक शर्मा को और दूसरे मैच में संजू सैमसन को खिला लेते, हम ऐसा कर सकते थे लेकिन नहीं किया। जरूरी नहीं कि वैभव सूर्यवंशी होते तो जीत की गारंटी होती, हो सकता था कि वह 10-15 रन पर ही आउट हो जाते। फिर भी अगर हम चाहते थे कि युवा प्लेयर्स को ट्राई करें तो इन दोनों मैच में वैभव को खिला सकते थे।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में मिले मौका
सुनील गावस्कर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को होने वाले पहले ही मैच में उन्हें खिलाना होगा, सीधी बात है। आपके ऐसे बल्लेबाज जो फॉर्म में नहीं है, उन्हें बाहर करें और वैभव सूर्यवंशी को मौका दें। जो अभी आपके ओपनर्स हैं, उन्हें 1-2 पर खिलाएं, वैभव को नंबर-3 पर भेज सकते हैं, लेकिन उन्हें पहले ही मैच में मौका देना होगा।
मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज को ड्रॉप कीजिए
गावस्कर ने कहा कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा तो ठीक है, लेकिन मिडिल आर्डर के किसी बल्लेबाजी को ड्राप कर वैभव सूर्यवंशी को मौका दीजि। इंग्लैंड को पहले मैच में झटका देने के लिए ये जरुरी है, क्योंकि अगर वह पहले मुकाबले में चले तो इंग्लैंड टीम हिल जाएगी। अभी आयरलैंड सीरीज के बाद इंग्लैंड थोड़ी ओवरकॉन्फिडेंस हो सकती है। जिस तरह आयरलैंड ने हमारी टीम के ओवरकॉन्फिडेंस का फायदा उठाया, हम इंग्लैंड का उठा सकते हैं।



