सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता

Date:

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत में थे। वहां उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलन्यास किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया। सीएम ने बिना नाम लिए सपा नेता अखिलेश यादव पर वार करते हुए कहा कि जो दोपहर 12 बजे उठते हैं और शाम को जिम चले जाते हैं, उन्हें गरीबों की पीड़ा समझ में नहीं आती।

सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने वर्षों तक शासन किया, लेकिन बांग्लादेश से आए प्रताड़ित हिंदू परिवारों, गरीबों, दलितों और वंचितों की चिंता कभी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की राजनीति केवल तुष्टिकरण तक सीमित रही, जबकि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।

👉 यह भी पढ़ें:

कांग्रेस और सपा ने तुष्टिकरण की राजनीति की

सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद इन दलों ने हिंदू, सिख, जैन और अन्य प्रताड़ित समुदायों की चिंता नहीं की, बल्कि केवल मुसलमानों की राजनीति करते रहे। मुसलमानों की चिंता करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसी धर्म या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकता और भूमि अधिकार जैसी योजनाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिन्हें दशकों तक उनके अधिकारों से वंचित रखा गया।

नो दंगा, नो कर्फ्यू, सब चंगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का आतंक था। वे गरीबों और व्यापारियों की जमीनों पर कब्जा करते थे, विकास कार्यों में बाधा डालते थे और आम लोगों का जीना दूभर कर देते थे। उन्होंने कहा कि पहले दंगे, कर्फ्यू और अपराध आम बात थे, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में “नो दंगा, नो कर्फ्यू, सब चंगा” का माहौल है। अपराधियों और माफियाओं में कानून का भय है, जबकि व्यापारी, महिलाएं, किसान और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

बंगाली परिवारों को मिला न्याय

सीएम योगी ने कहा कि देश का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण था और उसी का परिणाम है कि हजारों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बाद में बांग्लादेश में प्रताड़ना झेलने वाले हिंदू परिवारों को अब भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन के माध्यम से इन परिवारों को न्याय मिला है। योगी ने कहा कि पीलीभीत में लगभग 2,500 विस्थापित परिवारों यानी करीब 15 हजार लोगों को नागरिकता और भूमि अधिकार का लाभ मिल रहा है।

गरीबों की चिंता भाजपा ने की

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के नेता पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें समय पर उठने की आदत नहीं, जो दोपहर 12 बजे उठते हैं और शाम को जिम चले जाते हैं, उन्हें गरीबों की पीड़ा समझ में नहीं आती। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों की चिंता केवल भाजपा सरकार ने की है। भाजपा ने गरीबों की पीड़ा को संवेदना को जोड़ा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।