राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बोले सीएम योग-जन आस्था से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

Date:

लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चंदा चोरी में शामिल सभी आरोपियों को चेतावनी दी है कि जन आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। योगी ने चंदा चोरी मामले में आरोप लगाने वालों को कहा कि अयोध्या पर आक्षेप मत लगाओ।

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया में लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने बताया कि वे बीते 19 जून को अयोध्या गए थे, तब भी कहा था कि अयोध्या लोगों की आस्था का प्रतीक है। भारत के सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक है। अयोध्या पर आक्षेप मत करो। प्रभु श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो।

👉 यह भी पढ़ें:

एसाईटी की रिपोर्ट के साथ ही एक्शन

सीएम योगी ने बताया कि उन्हें जैसे ही अयोध्या में गड़बड़ी की सूचना मिली, एसआीटी गठित करने के आदेश दिए।  एसआईटी की रिपोर्ट आने के साथ ही एक्शन शुरू कर दिया गया। सीएम ने जनता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी कर के रहेंगे। जन आस्था के साथ खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। सनातन आस्था के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसका भुक्त भोगी होगा।

सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जो भी लोग अयोध्या पर आरोप लगा रहे हैं, उनकी मंशा अच्छी नहीं है। ये वो लोग हैं जो भगवान राम को नकार चुके थे। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर चुके थे। इनमें से एक पक्ष कहता था कि राम हैं ही नहीं यानी अयोध्या को भी नकारना चाहते थे। लगातार कोर्ट में मुकदमा लड़ते रहे, राम जन्मभूमि आंदोलन के खिलाफ वकीलों की फौज खड़ी करते रहे। दूसरा पक्ष वह है जो ‘जय श्रीराम’ कहने पर लाठी और गोली चलाते थे.।आज ये लोग कह रहे हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। अरे तुम हमें आस्था बताओगे?

केजरीवाल पर सीएम योगी का निशाना

अयोध्या पहुंचे केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली से भी एक सज्जन आज वहां पहुंचे हैं। मैं उनसे भी कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने उन्हें कई सालों तक मौके दिए, लेकिन उन्होंने दिल्ली को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। अगर आम आदमी पार्टी भी दिल्ली के साथ वैसा ही न्याय करती जैसा डबल-इंजन वाली भाजपा सरकार ने अयोध्या में किया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।