Afghanistan Airstrike और South Asia Tension को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान के हवाई हमलों में कई निर्दोष नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। भारत ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और क्षेत्रीय स्थिरता के खिलाफ है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- Hormuz Strait Update: भारत के लिए राहत की खबर! 30 जहाज सुरक्षित पार, 26 अभी भी इंतजार में | Oil Supply और LNG Cargo पर दुनिया की नजर
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी कहा कि पाकिस्तान का यह कदम उसके ‘लापरवाह व्यवहार’ को दर्शाता है और वह अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्रवाइयों का सहारा लेता है। साथ ही भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराया।
दूसरी ओर, पाकिस्तान का दावा है कि उसकी सेना ने रविवार और सोमवार की रात पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में चरमपंथियों के ठिकानों पर हवाई और जमीनी अभियान चलाया, जिसमें 29 आतंकवादी मारे गए।
हालांकि, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि हमलों में दर्जनों आम नागरिकों की मौत हुई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तालिबान ने आरोप लगाया कि नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया और इस कार्रवाई को ‘कायरतापूर्ण’ और ‘अत्याचार’ करार दिया।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान सहायता मिशन (UNAMA) ने भी पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने सीमा से लगे अफगान इलाकों में हवाई हमले और जमीनी अभियान चलाया। यूएनएएमए के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 28 नागरिकों की मौत हुई है और 49 लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि दोनों देशों ने पिछले वर्ष सीमा पर कई सप्ताह तक चली झड़पों के बाद युद्धविराम पर सहमति जताई थी, लेकिन बाद में यह समझौता टूट गया और सीमा पर तनाव फिर बढ़ गया।



