नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में रविवार को देश को संबोदित किया। इस दौरान उन्होंने सोने से लेकर पेट्रोल तक की चर्चा की। पीएम मोदी ने नांदेड़ जिले की एक शादी का किस्सा भी सुनाया।
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक परिवार की तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा कि नांदेड़ जिले के पेठकर परिवार ने शादी में ऐसा काम किया है, जिसकी जिक्र करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेठकर परिवार ने 3500 लोगों का बीमा करवाया है, जो अपने आप में बड़ा काम है। इसलिए यह परिवार लोगों के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है। पेठकर परिवार ने बहादुरपुरा गांव के 3500 लोगों की बीमा करवाया है, जिसमें किसान और मजूदर शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मन की बात में पीएम मोदी ने की जनगणना से लेकर बुद्ध तक की चर्चा
- INDORE.. CM ने सुनी PM के मन की बात.. मंत्री विजयवर्गीय को आई नींद….
- मन की बात में पीएम मोदी ने की एआई समिट की तारीफ, साइबर ठगी से बचने के लिए पासवर्ड बदलते रहने की दी सलाह
- साल के पहले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बताया मतदाता दिवस का महत्व, नदियों से लेकर स्टार्टअप तक की चर्चा
- इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया 2025 की उपलब्धियों का किया जिक्र, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर राम मंदिर तक की चर्चा
- मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की इस बार कॉफी पर चर्चा, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति का उल्लेख करते हुए नागरिकों से संयम और उनकी अपील के असर पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पहले भी देशवासियों से आग्रह किया था कि जहां तक संभव हो, कुछ समय के लिए सोना खरीदने से बचें। साथ ही उन्होंने विदेश यात्रा को टालने, कार पूलिंग को बढ़ावा देने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की सलाह दी थी। इसके अलावा उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक और केमिकल-मुक्त खेती को अपनाने तथा जैविक खाद के अधिक उपयोग का आग्रह भी किया था।
देशवासियों ने सुनी मेरी अपील
पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि देशवासियों ने उनकी अपील को न केवल सुना, बल्कि उस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने बताया कि कई परिवारों ने निर्णय लिया है कि वे अपने पारिवारिक आयोजनों में इस बार नया सोना नहीं खरीदेंगे और आवश्यकता होने पर पुराने सोने को रीसायकल करके उपयोग करेंगे।
कई लोग कर रहे साझा वाहन का उपयोग
पीएम मोदी ने बताया कि कि कई नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है कि उन्होंने इस बार विदेश यात्राओं को टाल दिया है। इसके साथ ही कार पूलिंग को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है और अब कई लोग एक ही दिशा में जाने के लिए साझा वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। इससे न केवल ईंधन की बचत हो रही है, बल्कि यातायात और प्रदूषण में भी कमी देखने को मिल रही है।लोग बसों और मेट्रो सुविधाओं का अधिक उपयोग कर रहे हैं।
ग्लोबल क्राइसिस का मिलकर मुकाबला
पीएम मोदी ने कहा कि लोग अब बसों और मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने यह भी बताया कि देश के कई हिस्सों में प्राकृतिक खेती और जैविक खाद की मांग में वृद्धि दर्ज की गई है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि इस ग्लोबल क्राइसिस का हम भारतीय मिलकर मुकाबला कर रहे हैं। मुझे विश्वास है जन भागीदारी की यही शक्ति हमें मजबूती देगी, हमें सफल बनाएगी।



