नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने रविवार 26 अप्रैल को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2027 में पूरा होने वाली यह जनगणना विश्व की सबसे बड़ी जनगणना है। इसमें सबको सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
तनावों के दौर में बुद्ध के विचार अहम
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार और भी अहम हो गए हैं। दक्षिण अमेरिकी के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचार को आगे बढ़ा रही है। भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है। उन्होंने बताया है कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- INDORE.. CM ने सुनी PM के मन की बात.. मंत्री विजयवर्गीय को आई नींद….
- पीएम मोदी ने मन की बात में की पहलगाम हमले की चर्चा, कहा-आतंकी और उनके आका चाहते हैं फिर से तबाह हो जाए कश्मीर
- इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया 2025 की उपलब्धियों का किया जिक्र, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर राम मंदिर तक की चर्चा
- मन की बात में पीएम मोदी ने की एआई समिट की तारीफ, साइबर ठगी से बचने के लिए पासवर्ड बदलते रहने की दी सलाह
न्यूक्लियर प्रोग्राम से काफी लाभ
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने विज्ञान को हमेशा देश की प्रगति से जोड़कर देखा है। इसी सोच के साथ हमारे वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके प्रयासों से यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है। इससे हमारे इंडस्ट्रियल ग्रोथ, एनर्जी क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र को बहुत लाभ हुआ है। खेती-किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स को भी भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम ने बहुत मदद की है।
पवन ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल
पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं एक ऐसी शक्ति की बात करना चाहता हूं जो अदृश्य है, लेकिन जिसके बिना हमारा देश एक पल भी न चले। यही ताकत भारत को आगे बढ़ा रही है। यह हमारी पवन शक्ति है। आज यही पवन शक्ति भारत के विकास की नई कहानी लिख रही है। भारत ने हाल ही में पवन ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
इस बार डिजिटल हो रही है जनगणना
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में इस समय एक बहुत अहम अभियान चल रहा है, जिसके बारे में हर भारतीय को जानकारी होनी जरूरी है। यह है जनगणना का अभियान, यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है। जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है, सारी जानकारी डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है। घर-घर जाने वाले कर्मचारियों के पास मोबाइल एप है, वे आपसे बात कर उसी में जानकारी दर्ज करेंगे।
गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर को किया याद
पीएम मोदी ने गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर को याद किया और कहा कि हम उनकी जयंती मनाने वाले हैं। वे एक महान विचारक और विभिन्न संस्थाओं को बनाने वाले थे। मई के महीने में 1857 का विद्रोह हुआ था, इसलिए प्रधानमंत्री ने उस स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने देश में मनाए गए नववर्ष और त्योहारों का जिक्र भी किया। उन्होंने बच्चों से यह आग्रह किया कि उनकी छुट्टियां शुरू होने वाली है, तो वे इन छुट्टियां का भरपूर इस्तेमाल करें और कुछ नया सीखने का प्रयास भी करें।


