पुणे। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जाता है कि केतन की हत्या से पहले सिया और चेतन ने गूगल से काफी मदद ली थी। पुलिस ने सिया और अन्य आरोपियों को किले पर ले जाकर सीन री क्रिएट भी कराया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियो ने केतन की हत्या का पूरा रिहर्सल किया था। इसके साथ ही इस घटना को अंजाम देने के बाद वह कैसे सुरक्षित इस मामले से बाहर निकल सकते हैं, इसकी भी प्लानिंग पहले ही कर ली थी। पुलिस ने बताया कि सिया ने गूगल पर यह सर्च किया था कि आखिर घटना को कैसे अंजाम दिया जाए और इस घटना को अंजाम देने के लिए कौन सी जगह सही रहेगी?
👉 यह भी पढ़ें:
- Pune Ketan Murder Case : परिवार को पता था चेतन को चाहती थी सिया, फिर भी करा दिया केतन से रिश्ता
- Ketan Murder case : पुणे के केतन हत्याकांड में नहीं हो पा रहा असली मास्टरमाइंड का खुलासा, सिया और चेतन एक-दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार
- राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनम की दो सहेलियों की पेशी, सोनम के बारे में पूछे सवाल
- राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम सहित पांच आरोपियों पर शिलांग कोर्ट ने तय किए आरोप, हनीमून पर ले जाकर मारा था
- इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय एसआईटी ने शिलांग कोर्ट में पेश की चार्जशीट, 790 पन्नों में दर्ज हुआ है यह अपराध
- ग्रेटर नोएडा में कस्टडी से भाग रहा था पत्नी निक्की का हत्यारा विपिन, पुलिस एनकाउंटर में पैर में लगी गोली
गूगल पर ही तलाशती रही तरीका
बताया जाता है कि सिया ने केतन को रास्ते से हटाने की पूरी योजना बनाने के लिए गूगल का सहारा लिया। उसने इंटरनेट पर यह तलाशा कि हत्या को किस तरह अंजाम दिया जाए और बाद में उसे हादसा कैसे दिखाया जा सकता है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले उसकी बाकायदा रिहर्सल भी की थी।
पुलिस के जवाब भी पहले से तय कर लिए
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सिया और चेतन ने पहले से तय कर लिया था कि पुलिस पूछताछ के दौरान किन सवालों का क्या जवाब देना है और किन सवालों को टालना या घुमाना है। दोनों ने अपने जवाब इस तरह याद कर रखे थे कि शुरुआती पूछताछ में ही पुलिस को उन पर शक हो गया। पुलिस के मुताबिक, शक से बचने के लिए दोनों ने वेश बदलने तक की योजना बनाई थी। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद सिया और चेतन ने अपने मोबाइल फोन से चैट और अन्य डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की।
पुलिस ने लोहागढ़ में कराया सीन रीक्रिएट
पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर ले जाकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। डीएसपी गजानन टोम्पे ने बताया कि सिया गोयल के बताए घटनाक्रम के आधार पर पूरी वारदात को दोबारा दोहराया गया। इसके लिए पुलिस ने केतन अग्रवाल के बराबर वजन की एक डमी का इस्तेमाल किया, ताकि घटना की परिस्थितियों का सटीक आकलन किया जा सके। पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन रीक्रिएशन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है।



