Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना

Date:

Pakistan-Afghanistan Border पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि उसकी सेना ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अफगानिस्तान में बड़ा सैन्य अभियान चलाकर 29 आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं, अफगानिस्तान  की तालिबान सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि हमलों में महिलाओं, बच्चों समेत कई नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं।

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तराड़ ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि पाकिस्तानी सेना ने डूरंड लाइन के पास सुनियोजित जमीनी अभियान चलाया। इसके बाद जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कथित ठिकानों और सुरक्षित कैंपों पर टारगेटेड हवाई हमले किए गए।

पाकिस्तान के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर क्षेत्र में चलाए गए ऑपरेशन में आतंकवादी कमांडर खान फ्रॉश (ज़बाल) सहित जमात-उल-अहरार के तीन अन्य सदस्य मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान  की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि इन हमलों में आतंकियों के बजाय नागरिकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए तथा इन हमलों को “कायरतापूर्ण” बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

रिपोर्टों के मुताबिक, हवाई हमले कुनार, पक्तिया और पक्तिका प्रांतों के कई इलाकों में हुए। सबसे अधिक नुकसान पक्तिया प्रांत के मंडीखेल गांव में होने का दावा किया गया है, जहां तालिबान सरकार के सुरक्षा सूत्रों के अनुसार करीब 100 लोग मारे गए या घायल हुए हैं। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।