इजराइल का दावा;हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के 100 रॉकेट लॉन्चर नष्ट
इजराइल ने कहा है कि उसके लड़ाकू विमानों ने हिज्बुल्लाह के 100 से अधिक रॉकेट लॉन्चर को निशाना बनाया है.
इजराइली डिफेन्स फोर्सेस के अनुसार, ये लॉन्चर्स इजराइल की ओर हमले करने के लिए तैयार थे.हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में हथियारों के गोदामों को भी निशाना बनाया गया है.
लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने कहा कि इजराइल ने 52 हवाई हमले किए और लेबनान ने भी उत्तरी इसराइल के सैन्य ठिकानों पर हमले किए.
इससे पहले हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरुल्लाह ने कहा था कि दुश्म’ ने धमाकों से सारी सीमाएं, नियम और रेड लाइन पार कर दी हैं.
पूरे लेबनान में पेजर और वॉकी टॉकी में हुए धमाकों में कुल 37 लोगों की मौत हुई और 3000 से अधिक घायल हुए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- वेनेजुएला पर अमेरिका ने की एयर स्ट्राइक, ट्रंप का दावा- राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में
- पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर कर दी एयर स्ट्राइक, जेएफ-17 फाइटर जेट से गिराए बम, 30 लोग मारे गए
- खान यूनिस के यूरोपीय अस्पताल पर इजराइली हवाई हमला, 28 की मौत और दर्जनों घायल
- एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया ;सीमा पर की गोलीबारी ; भारतीय सेना का माकूल जवाब
- गाजा पर इसराइली हवाई हमले में 22 फिलिस्तीनियों की मौत



