नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक हो गया। हैकर्स ने इस पर क्रिप्टोकरेंसी के प्रचार का वीडियो दिखा दिया। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया कि चैनल को हटा दिया गया है। यूट्यूब चैनल को जल्द ही फिर से शुरू किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर शुक्रवार को अमेरिकी कंपनी रिपल लैब्स द्वारा निर्मित क्रिप्टोकरंसी के प्रचार का वीडियो दिखाई दे रहा था। हालांकि वीडियो को खोलने पर उस पर कुछ दिखाई नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट लाइव सुनवाई को स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
- विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से भी एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की मिली मंजूरी
- आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: खाना खिलाने वालों की भी तय होगी जिम्मेदारी
- टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को सही ठहराया
- सुप्रीम कोर्ट में बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा-मुझे गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं
प्रचार का वीडियो दिखने के बाद लोगों को लगा कि सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के हैक होने की आशंका हुई। फिर लोगों ने संबंधित अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाई। बहुत से लोगों ने इसके बारे में सोशल मीडिया पर भी लिखना शुरू कर दिया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हालांकि उन्हें ठीक से नहीं पता कि क्या हुआ, लेकिन ऐसा लगता है कि वेबसाइट हैक हो गई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह इसका पता चला और सुप्रीम कोर्ट की आईटी टीम ने इस मामले को एनआईसी के सामने उठाया है। इसे जल्द ही सुधारने का भरोसा दिलाया गया है। सुप्रीम कोर्ट प्रशासन क्रिप्टोकरेंसी के एड वाले ब्लैक वीडियो की जांच कर रहा है।



