India Pakistan News: पाकिस्तान के कराची आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। पाकिस्तान सेना और सरकार ने हमले में कथित ‘भारतीय एजेंट’ की भूमिका का आरोप लगाया है, जबकि भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताते हुए सख्त खंडन किया है।
कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के गुलिस्तान-ए-जौहर कैंप पर हुए आतंकी हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में तीन हमलावर मारे गए, जबकि एक घायल हमलावर को गिरफ्तार किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan Breaking News: कराची में रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका और ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 आतंकवादी ढेर हो गए तो वहीं, चार जवान मारे गए
- पहलगाम आतंकी हमले की जांच चीन तक पहुंची, एनआईए ने मांगी मदद
- पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट, लश्कर के टॉप कमांडर साजिद जट्ट ने रची थी साजिश
- बड़ा सुरक्षा अलर्ट: पुलवामा जैसी आतंकी साज़िश रच रहा जैश-ए-मोहम्मद, कई राज्यों में हाई अलर्ट
- दिल्ली ब्लास्ट को केंद्र सरकार ने माना आतंकी हमला, मोदी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
- UNSC की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: पहलगाम आतंकी हमले के पीछे था TRF, लश्कर-ए-तैयबा का समर्थन बताया अहम

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने दावा किया कि इस हमले में एक ‘भारतीय एजेंट’ शामिल था, हालांकि उन्होंने अपने आरोप के समर्थन में कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया। वहीं, पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ISPR ने दावा किया कि हमला जमात-उल-अहरार से जुड़े आतंकियों ने किया। यह संगठन प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से अलग हुआ गुट माना जाता है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपनी धरती पर मौजूद आतंकवादी ढांचे के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि आतंकवाद को राज्य की नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति समाप्त करना पाकिस्तान की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस बीच, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का 2011 का चर्चित बयान साझा किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से कहा था कि “आप अपने आंगन में सांप पालकर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे सिर्फ आपके पड़ोसियों को ही डसेंगे। आखिरकार वे उसी को काटेंगे जिसने उन्हें पाला है।”
भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, जबकि पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों के समर्थन में अब तक कोई सार्वजनिक साक्ष्य सामने नहीं आया है।



