आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से हर किसी को प्रभावित किया है। उनकी शानदार पारी के बाद अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी उनकी खुलकर सराहना की है।
अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा, “सूर्यवंशी—15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटे और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।”
👉 यह भी पढ़ें:
- किसी को भी बाहर करो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दो” — मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
- नई सिक्स मशीन” बने वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल भी हुए फैन
- अमिताभ को लेकर फैली अफवाहों से मचा हड़कंप: सच सामने आते ही फैंस ने ली राहत की सांस
- 15 साल का सितारा चमकने को तैयार: वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के दरवाजे पर
वहीं युवराज सिंह ने भी युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने लिखा, “वैभव इतनी कम उम्र में ताकत और परिपक्वता के साथ खेल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए यह शानदार संकेत है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 47 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 शानदार छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा।


