उत्तराखंड के हरिद्वार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। श्यामपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Haridwar Road Accident) हुआ, जहां टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह दर्दनाक हादसा 4.2 फ्लाईओवर के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल
- रोहतास में भीषण सड़क हादसा: तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
- लू के बीच बदलेगा मौसम: 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ राहत और आफत दोनों के आसार
- ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल लोग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



