मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रिश्तेदार और भतीजे प्रशांत सिंह (29) की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह प्रशांत सिंह के शव को विशेष विमान के जरिए दिल्ली भेजा गया, जहां से अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया ले जाया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Haridwar Road Accident: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- रोहतास में भीषण सड़क हादसा: तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
- लू के बीच बदलेगा मौसम: 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ राहत और आफत दोनों के आसार
सड़क किनारे रुकी कार और कुछ ही सेकंड में उजड़ गई जिंदगी
मृतक प्रशांत सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती क्षेत्र के गाय घाट गांव के निवासी थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते में भाई बताए जाते हैं। इस तरह प्रशांत सिंह, राजनाथ सिंह के भतीजे थे।
पुलिस के मुताबिक प्रशांत अपने तीन साथियों के साथ निजी कार्य से देवास गए थे। देर रात जब वे कार से देवास से इंदौर लौट रहे थे, तब शिप्रा क्षेत्र के पास किसी काम के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोक दी।
बताया जा रहा है कि काम खत्म करने के बाद जैसे ही प्रशांत कार में बैठने लगे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसों की डोर
हादसा इतना भीषण था कि प्रशांत के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके साथी तत्काल उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देर रात विशेष अनुमति लेकर पोस्टमॉर्टम भी कराया गया।
बस चालक फरार, पुलिस की तलाश जारी
हादसे के बाद आरोपी बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। शिप्रा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस व चालक की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है।



