हैदराबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंधु नदी के पानी को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार आतंकवाद प्रायोजित करने वालों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देगी।
रक्षा मंत्री तेलंगाना में बीजेपी की ओर से आयोजित ‘इंटेलेक्चुअल मीट’ को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि जो शांति और सद्भाव की भाषा नहीं समझते, उन्हें उन्हीं की भाषा में कैसे जवाब दिया जाता है। राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने साफ कहा था कि अगर भारत के खिलाफ आतंकी हमले हुए, तो वह पाकिस्तान को अनाज और पानी की आपूर्ति रोक देगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
- पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को ललकारा, कहा-बंगाल पर नजर उठाई तो खुदा ही जाने कितने टुकड़े होंगे
- राजनाथ सिंह का बयान ; ख्वाजा आसिफ की धमकी , बढ़ा तनाव
- पाकिस्तान पर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा-अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर सकता है पड़ोसी
भारत दुनिया का विश्वसनीय साझेदार
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया में एक ‘विश्वसनीय साझेदार’ के रूप में उभरा है और उसने हमेशा आपदाओं का सामना करने वाले देशों की मदद की है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान कई देशों को भारत द्वारा दी गई सहायता का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया भर में भारत को विश्व बंधु के रूप में देखा जाता है।
ब्रह्मोस मिसाइल का भी किया जिक्र
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के दुश्मनों को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश के पास न केवल टीके हैं, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल भी है। उन्होंने कहा कि भारत के बजट का हर रुपया देश की सुरक्षा को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जा रहा है और सरकार पर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं हैं।
हम करते हैं अगली पीढ़ी की चिन्ता
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अगले चुनाव (जीतने) की चिंता नहीं करते, बल्कि अगली पीढ़ी की चिंता करते हैं। हम इस बात को लेकर चिंतित नहीं हैं कि अगले चुनाव में क्या होगा-हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगली पीढ़ी के साथ क्या होगा। हमारी नीयत बिल्कुल साफ है। हमारे शब्दों और कार्यों में कोई अंतर नहीं है।’
विपक्ष पर भी साधा निशाना
राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सैनिकों की बहादुरी पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं की आलोचना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने साफ़ कहा था कि अगर भारत के ख़िलाफ़ आतंकी हमले हुए, तो वह पाकिस्तान को अनाज और पानी की आपूर्ति रोक देगी।
राहुल गांधी को लेकर कर दी बड़ी बात
रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश को एक खास परिवार की जागीर मानती है। एक लेखक का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2014 से पहले कहा करते थे कि 2024 में उनका समय आएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे पता चलता है कि राहुल गांधी का मानना था कि लोगों का भरोसा जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने के बजाय उन्हें अपने समय का इंतज़ार करना चाहिए।



