इंदौर। शहर के एक कुख्यात जेल रिटर्न भूमाफिया ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इसमें शहर के हर तरह के सारे माफिया पहुंचे। कुछ ऐसे भी पहुंचे जिनका भूमाफिया से कुछ लेना था, कुछ ऐसे भी पहुंचे जिन्हें वह चूना लगा चुका था और कुछ ऐसे भी पहुंचे जिन्हें उसने अपने मोहजाल में फांस रखा है।
जमीन के हर विवाद में उसका नाम
इस भूमाफिया की खासियत है कि इंदौर की हर जमीन से जुड़े बड़े विवाद में उसका नाम आता है। कई सरकारी एजेंसियों ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। वह कई बार पकड़ा जा चुका है और छूट कर आने के बाद अपने गलत कामों में फिर से जी-जान से जुट जाता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई
- इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर
- यशवंत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को : हर साल 10 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता, एजीएम ने प्रस्ताव किया पारित
- जेल रिटर्न भूमाफिया ने जमाया डायमंड कॉलोनी की जमीन का खेल, पुलिस से हुई झड़प के बाद आला अधिकारियों को पता चली पूरी कहानी
- कर्बला मैदान पर लगेगा मेला, इंदौर हाईकोर्ट ने दिए आदेश, निगमायुक्त की अनुमति को महापौर परिषद ने किया था निरस्त
- कर्बला मैदान के मेले पर रार : महापौर के इनकार के बाद भी निगमायुक्त ने दी थी अनुमति, अब महापौर परिषद ने कर दी निरस्त
ईमानदारी से करता है बेईमानी
उस भूमाफिया की खासियत है कि वह बेईमानी को ही अपनी ईमानदारी समझता है। हर किसी के साथ वह ईमानदारी से बेईमानी करता है। शहर के अधिकांश भूमाफिया, व्यवसायी और अधिकारी उसकी चाल में आ चुके हैं।
झांसा देने में सबका उस्ताद
यह भूमाफिया झांसा देने में सबका उस्ताद है। बड़े से बड़े अधिकारियों के नाम पर यह खेल जमाता है। बड़े अधिकारियों और नेताओं के नाम पर उल्टे कामों की सुपारी लेने में यह माहिर है। एक बात और उसका दावा है कि सीएम से लेकर हाईकोर्ट तक इसकी जेब में हैं।
फर्जी आदेश निकलवाने में है मास्टरी
यह भूमाफिया सरकारी विभागों की फर्जी एनओसी निकलवाने में माहिर है। इसके चक्कर में कई बार सहकारिता, आईडीए, टीएनसीपी के अधिकारी फंस चुके हैं। और तो और एक बार रासुका से बचने के लिए इसने मध्यप्रदेश गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम फर्जी आदेश निकलवा लिया था।
महफिल में पहुंचे तरह-तरह के माफिया
इस भूमाफिया की शादी की वर्षगांठ की महफिल में शहर के हर फील्ड के माफिया पहुंचे। शराब माफिया, मॉल माफिया, पार्टी बदलो माफिया से लेकर हर तरह के माफिया इस महफिल की शोभा बढ़ा रहे थे। इसमें कोर्ट का एक दलाल भी पहुंचा, जो हर गलत में इसके साथ रहता है। कई तो ऐसे भी पहुंचे जो अभी माफिया बनने की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
कई माफिया तो वसूली की उम्मीद से पहुंचे
इस भूमाफिया की महफिल में कई ऐसे माफिया भी पहुंचे, जिन्हें इससे काफी सारी रकम वसूलनी है। वे इसलिए गए कि यह भूमाफिया फोन उठाता नहीं और तलाशो तो मिलता नहीं। चलो शादी की वर्षगांठ के बहाने की सही एक बार आमना-सामना तो हो जाएगा।
सुपारी लेने और देने में भी माहिर
इस महफिल में कई ऐसे भी पहुंचे जिनसे इस भूमाफिया ने काम कराने की सुपारी ले रखी है। बताया जाता है कि हाल ही में इसने एक एसीपी के माध्यम से ऐसे काम की सुपारी ले ली है, जो संभव ही नहीं है। अगर यह काम हो जाता है तो यह साबित हो जाएगा कि पुलिस चाहे तो कुछ भी कर सकती है।
पार्टी के बहाने ताकत दिखाने की कोशिश
शहर में इस बात की चर्चा है कि इस भूमाफिया ने यह पार्टी अपनी ताकत दिखाने के लिए ही रखी थी। इससे यह भी पता चल गया कि कौन-कौन उसके साथ है और अगर साथ नहीं भी है तो वह दावा तो कर सकता है कि सब अपने ही हैं।



