इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

Date:

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।

उल्लेखनीय है कि पम्मी छाबड़ा पहले भी क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि जितेंद्र (जीतू) जैन गौरानी-सचदेवा पैनल के समर्थन से चुनाव मैदान में हैं। वे पहली बार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बने हैं, लेकिन उन्होंने शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाई। गौरानी-सचदेवा पैनल के ज्यादातर उम्मीदवार भी आगे रहे।

👉 यह भी पढ़ें:

मतदान के लिए बनाए गए थे चार बूथ

रविवार को सुबह से ही क्लब परिसर में मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। उम्मीदवारों के समर्थक हाथों में तख्तियां लेकर उन्हें जिताने की अपील कर रहे थे। कई समर्थक स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहनकर भी आए थे। मतदाताओं के लिए क्लब में चार बूथ बनाए गए थे। कई वरिष्ठ सदस्यों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई थी।

दो पैनलों के बीच थी सीधी टक्कर

चुनाव में दो पैनलों के बीच सीधी टक्कर थी। मतदाताओं को मतदान के लिए दो बैलेट पेपर दिए गए। एक बैलेट पेपर में अध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में से किसी एक को चुनना था, जबकि दूसरे बैलेट पेपर में कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार थे। कुछ उम्मीदवार पैनलों के बजाय निर्दलीय भी चुनाव मैदान में थे। छाबड़ा पैनल से अतुल शेठ को सचिव पद का उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि गौरानी-सचदेवा पैनल से विजय कस्तूरी सचिव पद के उम्मीदवार हैं।

शुरुआत से ही जैन ने बढ़ाई बढ़त

मतदान शाम 4 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जीतू जैन ने बढ़त बनाए रखी। आखिर राउंड में पम्मी छाबड़ा को 1310 वोट मिले, जबकि जितेंद्र जैन को 1377 वोट हासिल करने में कामयाब रहे।

विजय कस्तूरी बने सचिव

सचिव पद के लिए कुलविंदर सिंह गिल, विजय कुमार कस्तरी और अतुल शेठ मैदान में थे। इसमें विजय कुमार कस्तूरी ने बाजी मारी। उन्हें 992 वोट मिले, जबकि कुलविंदर सिंह गिल को 757 और अतुल शेठ को 938 वोट मिले।

तेजवीर जुनेजा बने ज्वाइंट सेक्रेटरी

ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए चुनाव में दो दावेदार तेजवीर जुनेजा और पंकज कुकरेजा थे। इसमें तेजवीर जुनेजा को 1630 वोट मिले, जबकि पंकज कुकरेजा को 1057 वोट ही प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर पारेख विजयी

कोषाध्यक्ष पद के लिए भी सतीश मंगलानी और रूपल पारेख उम्मीदवार थे। इस पद पर रूपल पारेख विजयी हुए, उन्हें 1837 वोट मिले, जबकि मंगलानी को 850 वोट ही मिल पाए।

नक्शा पास नहीं होता तो जीत नहीं मिलती

यशवंत क्लब के नवीनीकरण का नक्शा पास नहीं होता तो गोरानी और उनकी टीम जीत नहीं पाती। सबकी निगाह यशवंत क्लब के नीवीनीकरण पर टिकी थी। इसमें गोरानी की टीम सफल रही।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, क्या इन्हें माफ कर दोगे रामजी!

अयोध्या के राम मंदिर के लिए लगभग 500 वर्षों तक संघर्ष चला। 1528 में बाबरी मस्जिद के निर्माण के बाद से ही हिंदू समाज ने इसे वापस पाने के लिए लड़ाइयां शुरू कीं। 1528 से लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक यानी 2019 तक इस मुद्दे पर सैकड़ों बार छोटे-बड़े संघर्ष और कानूनी लड़ाइयां हुईं।